केजरीवाल ने लगाए हरियाणा सरकार पर आरोप
केजरीवाल ने लगाए हरियाणा सरकार पर आरोप
Share:

कुरूक्षेत्र : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया और कहा कि हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी सरकार किसान और जवान विरोधी नीतियां अपनाने में लगी हैं। दरअसल फसलों का नुकसान होने पर किसानों को उचित मुआवजा देने को लेकर राज्य सरकार ने मांग की है। दरअसल भाजपा के तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन के द्वितीय दिन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को फोन से संबोधित किया।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की सरकार शहीद जवान को 1 करोड़ रूपए और किसानों को फसलों के नुकसान पर प्रति एकड़ 20000 रूपए दे सकती है। मगर हरियाणा सरकार ऐसा नहीं करती। दिल्ली के सामाजिक कल्याण मंत्री संदीप कुमार ने हरियाणा प्रदेश सरकार पर महिलाओं और दलितों की विरोधी होने का आरोप मढ़ा।

उनका कहना था कि जब राज्य से जाति और धर्म के भेद हटेंगे तभी हरियाणा का विकास हो पाएगा। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष द्वारा यह कहा गया कि कार्यकर्ताओं को नए सदस्य बनाकर व भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस का विकल्प देकर पार्टी को बूथ स्तर पर सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता है।

किस पार्टी में शामिल होंगे नवजोतसिंह सिद्धु, पत्नी ने किया खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -