सीएम सरमा की चेतावनी के बीच रविवार को असम पहुंचेंगे केजरीवाल और मान
सीएम सरमा की चेतावनी के बीच रविवार को असम पहुंचेंगे केजरीवाल और मान
Share:

कामरूप: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान कल यानी रविवार (2 अप्रैल) को असम पहुंच रहे हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) के ये दोनों नेता गुवाहाटी के भरालुमुख में आयोजित होने वाली एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसे लेकर AAP के कार्यकर्ता जबरदस्त उत्साह में हैं। इसमें शामिल होने के लिए दूर-दूर से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता गुवाहाटी आने शुरू हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान अरविंद केजरीवाल कई अहम ऐलान कर सकते हैं। 

बता दें कि, AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की असम यात्रा, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की चुनौती के बीच हो रही है, जिसमें हिमंत ने शुक्रवार (31 मार्च) को ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 'कायर' बताते हुए और विधानसभा परिसर के बाहर उनके (सरमा के) खिलाफ बोलने की चुनौती दी। रिपोर्ट के अनुसार, गुवाहाटी में AAP के मेगा सियासी सम्मेलन से पहले, AAP राज्य इकाई ने दावा किया कि 'दो अप्रैल' को असम के राजनीतिक इतिहास में सबसे अहम दिनों में से एक के रूप में चिह्नित किया जाएगा।

गुवाहाटी में प्रेस वार्ता करते हुए पार्टी ने कहा कि दोनों सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान कुछ महत्वपूर्ण ऐलान करेंगे, जो राज्य के सियासी परिदृश्य को उलट सकती हैं। AAP असम के संयुक्त समन्वयक कमल मेधी ने कहा है कि, हमारी पार्टी के सदस्य राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देखने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, दो अप्रैल असम की सियासत के लिए एतिहासिक दिन होगा।

कांग्रेस के मशाल मार्च में हुआ बड़ा हादसा, आग की चपेट में आए 5 कार्यकर्ता

कांग्रेस के सत्याग्रह में पार्टी के ही नेता को बोलने नहीं दिया गया, थरूर बोले- ये अपमानजनक

TSPSC पेपर लीक: भाजपा-कांग्रेस अध्यक्ष से वाईएस शर्मिला ने की मुलाक़ात, संयुक्त मार्च की मांग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -