काटजू बोले-बाल ठाकरे गुंडा था
काटजू बोले-बाल ठाकरे गुंडा था
Share:

कानपुर : अपने विवादित बोल के कारण चर्चा में रहने वाले सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज मार्केंडेय काटजू ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि एक समय बाल ठाकरे गुंडा था और अब वही गुंडागर्दी करने का काम राज ठाकरे कर रहा है। काटजू ने यह विवादित बयान यहां एक कार्यक्रम के दौरान दिया।

वे कानपुर के कल्चरल फेस्ट अंतराग्नि-2016 के टाॅक शो में हिस्सा लेने लिये पहुंचे थे। उन्होंने वोट और इलेक्शन का  जमाना खत्म होने की बात कही और कहा कि देश में भ्रष्टाचार और अन्याय हो गया है। काटजू ने क्रांति और बंदूक की जरूरत बताई है। उन्होंने कार्यक्रम में धर्म और जाति के नाम पर राजनीति करने वालों को भी जमकर कोसा और कहा कि धर्म तथा जाति के नाम पर वोट मांगने वाले उनकी नजर में गुंडे और गैंगस्टर से कम नहीं है।

काटजू ने बाल ठाकरे का नाम भी घसीटा तथा कहा कि एक समय बाल ठाकरे गुंडा था और अब वही गुंडागर्दी राज ठाकरे कर रहा है। काटजू ने देश के सौ प्रतिशत सांसदों को भी भ्रष्टाचार करार दिया है।

जयललिता पर दिल आ गया था काटजू का

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -