करवा चौथ के दिन खरीदें ये 4 चीजें, पूरी होगी हर मनोकामना
करवा चौथ के दिन खरीदें ये 4 चीजें, पूरी होगी हर मनोकामना
Share:

करवाचौथ का दिन शादीशुदा महिलाओं के लिए बहुत खास दिन होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र के लिए उपवास करती हैं। यह त्यौहार हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। हालाँकि इस बार करवा चौथ 13 अक्टूबर को है। वही क्या आप जानते हैं कि करवा चौथ के दिन कुछ विशेष चीजों की खरीदारी करना बेहद ही शुभ माना जाता है। ये चीजें खरीदने से शादीशुदा महिलाओं को सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

बिछिया:- 
सुहागिन महिलाओं को आपने पैरों में बिछिया पहने देखा होगा। कहा जाता हैं कि करवा चौथ के दिन चांदी की बिछिया खरीकर पहनना शुभ होता है। इससे करवा माता खुश होती हैं तथा अखंड सौभाग्यवती का वरदान देती हैं।

दयाबेन को कैंसर होने पर आया जेठालाल का बयान, जानिए क्या कहा?

कांच की चूड़ियां:- 
कांच की चूड़ियां सुहाग एवं सौभाग्य की निशानी होती हैं। अगर इन चूड़ियों का रंग लाल हो तो ये और भी अधिक शुभ मानी जाती हैं। इसलिए आप करवा चौथ पर लाल रंग की कांच की चूड़ियां भी खरीद सकते हैं। कांच की लाल चूड़ियों को दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है।

'दयाबेन' को हुआ कैंसर, 'तारक मेहता...' शो के कारण हुआ ये हाल

रजनीगंधा:- 
वास्तु शास्त्र में रजनीगंधा के पौधे को बेहद ही शुभ माना गया है। ऐसा कहा जाता हैं कि घर में रजनीगंधा का पौधा लगाने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है। ये घरेलू रिश्तों को मजबूत बनाने का काम करता है। किन्तु ध्यान रखें यह पौधा घर की उत्तर दिशा में ही लगाना चाहिए। इसे घर में रखने से झगड़े एवं तनाव से राहत प्राप्त होगी।

अभिषेक बच्चन ने कुछ इस तरह मनाया पापा अमिताभ का जन्मदिन, सामने आया VIDEO

मोरपंख:- 
दांपत्य जीवन की समस्याओं को दूर करने के लिए घर में मोरपंख को रखना शुभ माना जाता है। यदि आपके शादीशुदा जीवन में भी कोई परेशानी है तो इस करवा चौथ पर एक मोरपंख अवश्य ले आएं। इसे अपने बेडरूम में किसी सुरक्षित स्थान पर रखें।

करवा चौथ पर राशि के अनुसार करें इन चमत्कारी मंत्रों का जाप

करवाचौथ की पूजा की थाली में जरूर शामिल करें ये सामग्री

ऐसी महिलाओं को इस साल नहीं करना चाहिए करवाचौथ का व्रत वरना हो जाएगा अनर्थ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -