Box Office Collection: लगातार गिरता जा रहा कार्तिक की 'लव आज कल' का कलेक्शन, 5 दिन में कमाए इतने करोड़
Box Office Collection: लगातार गिरता जा रहा कार्तिक की 'लव आज कल' का कलेक्शन, 5 दिन में कमाए इतने करोड़
Share:

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और सारा अली ख़ान की फ़िल्म लव आज कल को मंगलवार को सिनेमाघरों में  पांच दिन पूरे हो चुके हैं। लव आज कल को शुरु में तो दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला, लेकिन ओपनिंग वीकेंड के बाद फ़िल्म की कमाई लगातार नीचे जा रही है। मंगलवार को भी फ़िल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। 

ट्रेड जानकारों का अनुमान है कि मंगलवार को लव आज कल ने तक़रीबन 2.50 करोड़ की कमाई की है, जिसे मिलाकर फ़िल्म के कलेक्शंस अब 34 करोड़ के आसपास पहुंच गया हैं। हालांकि यह केवल अनुमान है। मंगलवार की कमाई के अंतिम आंकड़े में परिवर्तन हो सकता है। यह घट भी सकता है और बढ़ भी सकता है। फ़िल्म ने शानदार ओपनिंग की थी, लेकिन वीकेंड के बाक़ी दिनों में फ़िल्म के कलेक्शंस बहुत गिर गये थे।

14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई लव आज कल ने पहले दिन जहां 12.40 करोड़ की कमाई की थी, वहीं दूसरे दिन शनिवार को इसकी कमाई 8.01 करोड़ रह गई, जबकि रविवार को बेहद मामूली बढ़त के साथ फिल्म ने 8.10 करोड़ इकठ्ठा किए थे। शुरुआती वीकेंड में लव आज कल को 28.51 करोड़ मिले। पहले सोमवार को फ़िल्म ने केवल 2.75 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो रविवार के कलेक्शंस के मुकाबले लगभग 50 फीसदी से भी कम थे। सोमवार का कलेक्शन मिलाकर फ़िल्म की 4 दिनों की कमाई 31.26 करोड़ हो गई है।

Box Office: 40वें दिन भी बरक़रार है तन्हाजी का जादू, अब तक कमा डाले इतने करोड़

मिस्टर इंडिया 2 में मोगैंबो बनेंगे शाहरुख खान, मूवी में रणवीर सिंह भी आ सकते हैं नजर

Love Aaj Kal Box Office : कार्तिक-सारा की फिल्म ने कमाए इतने करोड़, यह रहा कलेक्शन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -