'जो हिजाब पहनने से रोक रहे हैं, उनके टुकड़े-टुकड़े कर देंगे..', कांग्रेस नेता मुकर्रम खान का वीडियो वायरल
'जो हिजाब पहनने से रोक रहे हैं, उनके टुकड़े-टुकड़े कर देंगे..', कांग्रेस नेता मुकर्रम खान का वीडियो वायरल
Share:

बैंगलोर: कर्नाटक में हिजाब/बुर्के पर जारी विवाद के बीच कांग्रेस के एक नेता मुकर्रम खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 17 फरवरी 2022 को सामने आए इस वीडियो में मुकर्रम खान कह रहे हैं कि, 'जो भी लोग, हमारे बच्चों को हिजाब पहनने से रोक रहे हैं, उनके टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएँगे।' कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद उन पर कलबुर्गी में FIR दर्ज की गई है। बता दें कि, फिलहाल इस मामले में कर्नाटक हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है और फाइनल आदेश तक अदालत ने सभी शिक्षण संस्थानों में कोई भी धार्मिक वस्त्र न पहनकर आने के लिए कहा है। तो ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या कांग्रेस नेता ने हाई कोर्ट के जजों को टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी है या उन शिक्षण संस्थानों को, जो संविधान के समानता के अधिकार के चलते सभी बच्चों को एक समान रखना चाह रहे हैं। 

 

वीडियो में मुकर्रम खान कह रहे हैं कि, 'वो कौन से कपड़े पहन रहे हैं। वो भगवा कपड़े पहन कर हिजाब हटाने के लिए कह रहे हैं। हिजाब पर रोक लगा रहे हैं। जो भी हमारे बच्चों को हिजाब पहनने से रोक रहे हैं, उनके टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएँगे।' बता दें कि मुकर्रम खान कांग्रेस के कलबुर्गी जिले के सेदम से पूर्व जिला पंचायत सदस्य हैं। मुकर्रम के इस बयान के खिलाफ हिन्दू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया है। वे कलबुर्गी के सेदम पुलिस स्टेशन के बाहर इकठ्ठा हुए थे। उन्होंने मुकर्रम पर मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की माँग की है। विश्व हिन्दू परिषद (VHP) के जिला सचिव शिवकुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिवकुमार ने कहा है कि, 'जिस व्यक्ति ने यह विवादित बयान दिया है, वह फैलना नहीं चाहिए। ऐसा बयान हम भी दे सकते हैं। मगर हम समाज में अशांती नहीं फैलाना चाहते हैं।'

इससे पहले कांग्रेस के एक और नेता जमीर अहमद का विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें जमीर अहमद ने कहा था कि हिजाब नहीं पहनने वाली महिलाओं के साथ बलात्कार होता है। अहमद ने कहा था कि, 'हिजाब का अर्थ इस्लाम में पर्दा होता है। जब लड़की/बच्ची बड़ी होती है तो उसे हिजाब पहनाते हैं, यानी उसकी जो खूबसूरती होती उसे न दिखाने के लिए, छिपाए रखने के लिए, उसे हिजाब पहनाया जाता है।' जमीर ने कहा था कि, 'आज आप देखिए हिंदुस्तान में बलात्कार तेजी से बढ़ रहे हैं। ये सब इसलिए है क्योंकि औरतें पर्दे में नहीं रहतीं। ये आज से नहीं है और अनिवार्य भी नहीं है। मगर जो अपनी खूबसूरती छिपाना चाहते हैं, उसकी हिफाजत चाहते हैं वो लोग हिजाब पहनते हैं। ये आज से नहीं है, बरसों से है।'

CM केजरीवाल, ये कैसी समानता ? मौलानाओं को 17 हज़ार वेतन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 3 माह से सैलरी नहीं ?

योगी के पदचिन्हों पर हिमंता सरमा, बदलेंगे असम की कई जगहों के नाम

तेलंगाना सीएम KCR के खिलाफ असम में मामला दर्ज, भारतीय सेना का अपमान करने का आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -