'किसान खुद चाहते हैं कि सूखा पड़े, ताकि..', कर्नाटक के गन्ना विकास मंत्री शिवानंद पाटिल का अजीबोगरीब ज्ञान !
'किसान खुद चाहते हैं कि सूखा पड़े, ताकि..', कर्नाटक के गन्ना विकास मंत्री शिवानंद पाटिल का अजीबोगरीब ज्ञान !
Share:

बेंगलुरु: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में गन्ना विकास मंत्री शिवानंद पाटिल ने एक असंवेदनशील टिप्पणी से विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा था कि किसान चाहते हैं कि सूखे के कारण उनका कर्ज माफ कर दिया जाए। एक कार्यक्रम में बोलते हुए, कांग्रेस मंत्री पाटिल ने कहा कि, "कृष्णा (नदी) का पानी मुफ्त है, बिजली भी मुफ्त है। कई मुख्यमंत्रियों ने मुफ्त बीज और खाद दिए हैं। किसानों के मन में केवल एक ही इच्छा है - अगले साल सूखा पड़े। ताकि उनके कर्ज माफ हो जाएं।”

 

मंत्री के इस बयान के जवाब में, कर्नाटक भाजपा ने कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का मंत्रिमंडल "मूर्खों से भरा हुआ है।" पार्टी ने ट्विटर पर एक पोस्ट में सरकार पर किसानों का मजाक उड़ाने और अपमानित करने का आरोप लगाया और इसे "किसान विरोधी सरकार" करार दिया। कन्नड़ में पाटिल की टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसकी व्यापक आलोचना हुई। बता दें कि, यह पहली बार नहीं है जब मंत्री शिवानंद पाटिल विवादों में आए हैं। सितंबर में, उन्होंने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि सरकार द्वारा ऐसी मौतों के लिए मुआवजा बढ़ाने के बाद राज्य में किसान आत्महत्याएं बढ़ गईं। यानी किसान सरकार से मुआवज़ा पाने के लिए ख़ुदकुशी कर रहे हैं। विवाद बढ़ने के बाद, पाटिल ने सफल दी थी कि उनका इरादा किसानों की भावनाओं को आहत करने का नहीं था और वह मीडिया को किसानों की आत्महत्याओं की संख्या पर रिपोर्ट करने से पहले डेटा की प्रतीक्षा करने की सलाह दे रहे थे।

बता दें कि, कर्नाटक विधानसभा में बसवना बागेवाड़ी का प्रतिनिधित्व करने वाले पाटिल पिछले विवादों में शामिल रहे हैं। इंटरनेट पर एक वीडियो प्रसारित हुआ जिसमें वह एक कार्यक्रम में लापरवाही से बैठे दिख रहे हैं, जबकि अन्य लोग हवा में नोट फेंक रहे हैं। पाटिल ने दावा किया कि उन्होंने पैसे नहीं फेंके और वह शादी समारोह में मौजूद थे।

क्रिकेट खेलते-खेलते अचानक मैदान पर गिर गया ओपनिंग बैट्समैन, हुई मौत, कुछ समय पहले ही हुई थी शादी

साथियों के साथ घास काटने खेतों में गई थी 15 वर्षीय मासूम, दबोच कर ले गया 'रासुद्दीन' और करने लगा बलात्कार, पीड़िता की हालत गंभीर

'हिंदुओं का आना मना है'! क्रिसमस के दिन एशिया के सबसे खूबसूरत चर्च में लगा विवादित पोस्टर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -