कर्नाटक चुनाव: भाजपा छोड़कर कांग्रेस में गए जगदीश शेट्टार ने अपनी चुनावी हार पर क्या कारण बताया ?
कर्नाटक चुनाव: भाजपा छोड़कर कांग्रेस में गए जगदीश शेट्टार ने अपनी चुनावी हार पर क्या कारण बताया ?
Share:

बैंगलोर: कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों में से 135 सीटों पर कब्ज़ा करते हुए कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं, भाजपा को कर्नाटक में 65, JDS को 19 और अन्य को 4 सीटों पर जीत मिली हैं। इस चुनाव में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार को हुबली धारवाड़ सेंट्रल सीट से हार झेलनी पड़ी हैं। उन्हें भाजपा उम्मीदवार महेश तेंगिंकाई ने बड़े अंतर से पटखनी दी है।

अब कांग्रेस नेता और भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री रह चुके जगदीश शेट्टार ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अपनी हार का कारण बतात्ते हुए कहा कि मनी पावर ने बेहद अहम भूमिका निभाई है। शेट्टार ने कहा कि, 'मैंने कभी मनी पावर का इस्तेमाल नहीं किया है, कभी वोटर्स को पैसे नहीं बांटे, लेकिन पहली बार भाजपा प्रत्याशी ने ऐसा किया। भाजपा उम्मीदवार ने लोगों के बीच 500-1000 रुपए बांटे और जमकर मनी पावर का इस्तेमाल किया।' 

बता दें कि कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार ने टिकट नहीं मिलने से बागी होकर भाजपा छोड़ दी थी और कांग्रेस में शामिल हो गए थे, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें हुबली-धारवाड़-सेंट्रल से चुनावी दंगल में उतार दिया था। लेकिन, इस सीट से उन्हें करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। भाजपा उम्मीदवार महेश तेंगिंकाई ने कांग्रेस के जगदीश शेट्टार को 34,289 मतों के अंतर से पराजित किया।

यूपी में पहली बार भाजपा की 'ट्रिपल इंजन' सरकार, आखिर कर्नाटक में कहाँ हुई चूक ?

मैं बनूंगा CM ! सिद्धारमैया और शिवकुमार के घर के बाहर लगे पोस्टर, क्या पायलट-गहलोत विवाद से सबक लेगी कांग्रेस ?

कर्नाटक कांग्रेस की जीत पर बोले भूपेश बघेल- 'बजरंग बली हमेशा सच का देते हैं साथ'

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -