कर्नाटक कैबिनेट पोर्टफोलियो की सूची हुई जारी
कर्नाटक कैबिनेट पोर्टफोलियो की सूची हुई जारी
Share:

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को अपने नए मंत्रिमंडल में शामिल किए गए 29 मंत्रियों के लिए विभागों का आवंटन किया मुख्यमंत्री ने वित्त बेंगलुरु विकास और कैबिनेट मामलों सहित अन्य गैर-आवंटित विभागों सहित प्रमुख विभागों को अपने पास रखा। सुनील कुमार को ऊर्जा और बिजली विभाग दिया गया है। पहली बार मंत्री बने बी सी नागेश को प्राथमिक शिक्षा दी गई है, जबकि आरागा ज्ञानेंद्र को गृह विभाग दिया गया है

एस येदियुरप्पा की कैबिनेट में मंत्री केएस ईश्वरप्पा को ग्रामीण विकास और पंचायत राज विकास मिला। जबकि आर अशोक को राजस्व (मुजराई को छोड़कर) और बी श्रीरामुलु को परिवहन और एसटी कल्याण दिया गया। आनंद सिंह को पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण विभाग आवंटित किया गया है। वी सोमन्ना को आवास, बुनियादी ढांचा विकास दिया गया है, जबकि प्रभु चव्हाण को पशुपालन दिया गया है।

मुरुगेश रुद्रप्पा निरानी को बड़े और मध्यम उद्योग विभाग मिले और उमेश विश्वनाथ कट्टी को वन, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले दिए गए। अरागा ज्ञानेंद्र को गृह मंत्रालय, खुफिया विभाग को छोड़कर, जबकि गोविंद मकथप्पा करजोल को प्रमुख और मध्यम सिंचाई विभाग दिए गए हैं। डॉ के सुधाकर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, और चिकित्सा शिक्षा को बरकरार रखेंगे, जबकि डॉ अस्वथ नारायण सीएन, उच्च शिक्षा, आईटी और बीटी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, कौशल विकास मंत्री बने रहेंगे।

इस शहर को फीफा निर्माण मानदंडों के आधार पर मिलेगा अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल स्टेडियम

Tokyo Olympics में आज 'महामुकाबला', भालाफेंक में आमने-सामने होंगे 'भारत-पाक'

दीपक पुनिया के कोच ने हार के बाद रेफरी पर किया वॉर, टोक्यो ओलंपिक से हुए बाहर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -