'पापा विधायक हैं हमारे..', पुलिसकर्मियों से भिड़ गई भाजपा MLA की बेटी, मीडिया से भी की बदसलूकी
'पापा विधायक हैं हमारे..', पुलिसकर्मियों से भिड़ गई भाजपा MLA की बेटी, मीडिया से भी की बदसलूकी
Share:

बैंगलोर: कर्नाटक के भाजपा MLA को अपनी बेटी की हरकत के लिए शर्मिंदा होना पड़ा है, अब उन्होंने पुलिस और मीडिया से बेटी की बदसलूकी के लिए माफी मांगी है। दरअसल पुलिस ने भाजपा MLA और पूर्व मंत्री अरविंद लिम्बावलि की बेटी को ओवरस्पीड में कार चलाने और रैश ड्राइविंग करने के लिए रोका था। इस पर उनकी बेटी ने पुलिसकर्मियों से बदसलूकी की थी और पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद ही कार को जाने दिया था। पुलिस के अनुसार, BMW कार में सवार MLA की बेटी ने पुलिस विभाग की एक कार को ओवरटेक करने का प्रयास किया था। 

यह घटना विधानसभा के पास ही मौजूद कैपिटल होटल के निकट हुई थी, जहां भाजपा की बैठक हो रही थी। ओवरस्पीड होने के चलते पुलिस ने BMW कार को रोका था। इस पर MLA की बेटी और पुलिस वालों के बीच कहासुनी हो गई थी। विधायक की बेटी का कहना था कि उसने कोई नियम नहीं तोड़ा है और उसे जाने दिया जाए, जबकि पुलिस कह रही थी कि उनकी स्पीड ज्यादा थी। इसी बहस के बीच लड़की ने कहा कि मैं MLA की बेटी हूं।  एक वीडियो के अनुसार, MLA की बेटी ने कहा कि उस पर इस संबंध में केस नहीं हो सकता। इतना ही नहीं इस दौरान वीडियो बना रहे मीडियाकर्मी से भी विधायक की बेटी ने बदसलूकी की थी और उसके कैमरे पर हमला किया था। हालांकि पुलिस ने जुर्माना लगाने के बाद कार को छोड़ा था। 

वहीं, यह वीडियो वायरल हुआ तो लोग MLA पर भी निशाना साधने लगे थे। अब इस पूरे मामले पर विधायक ने माफी मांगी है। MLA ने कहा कि, 'यह एक छोटा सा मामला था। मेरी बेटी अपने एक दोस्त के साथ कार में जा रही थी। पुलिस ने कार को रोका था और उन्होंने उसके फ्रेंड तरुण पर जुर्माना लगाया था। यह पहला हिस्सा है। इसके बाद आरोप है कि बेटी ने मीडिया पर हमला किया था, मगर मैंने भी वीडियो देखा था, जिसमें वह मीडियाकर्मी से 'सर' बोल रही थी। इसके बाद भी अगर किसी मीडियाकर्मी को बेटी के व्यव्हार से दुख पहुंचा हो तो मैं माफी मांगता हूं।'

अजब-गजब! भोपाल में 'हनुमान जी' ने चुना जिला पंचायत का सदस्य, जानिए कैसे?

मुस्लिम इलाके में 'फांसी' पर नूपुर शर्मा ! स्थानीय पार्षद बोले - ये अफगानिस्तान नहीं...

'दिल्ली-यूपी में जाकर करो ये काम...', बंगाल में 'आगज़नी और हिंसा' कर रही मजहबी भीड़ से बोलीं ममता बनर्जी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -