कपूर खानदान की चार पीढ़ी एकसाथ नजर आई क्रिसमस के मौके पर, करिश्मा ने शेयर की तस्वीर
कपूर खानदान की चार पीढ़ी एकसाथ नजर आई  क्रिसमस के मौके पर, करिश्मा ने शेयर की तस्वीर
Share:

बॉलीवुड इंडस्ट्री में क्रिसमस सेलिब्रेशन जोरो शोरो से हुआ हैं और अब तक पार्टी चल रही हैं. हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने क्रिसमस के अवसर पर इंस्टाग्राम पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की हैं जिसमें कपूर खानदान की चार पीढ़ियां एक साथ नजर आ रही हैं। यह तस्वीर क्रिसमस लंच के मौके पर खिंचवाई गई है।करिश्मा ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, हमारी तरफ से मैरी क्रिसमस।

इस तस्वीर में करिश्मा कपूर और उनके पिता रणधीर कपूर, मां बबीता, बहन करीना व उनके पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर को देख सकते हैं। इसके साथ ही तस्वीर में करिश्मा और करीना के चचेरे भाई रणबीर कपूर भी आलिया भट्ट संग नजर आ रहे हैं। इनके अलावा रणबीर के पिता ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर के साथ-साथ करिश्मा के बच्चे समायरा व कियान सहित और भी कई लोग एक ही फ्रेम में मौजूद हैं। फ्रेम में रणधीर तथा ऋषि के दिवंगत अंकल शम्मी कपूर की पत्नी नीला देवी भी हैं। इस तस्वीर पर लोगो ने ढेर सारे लाइक किए हैं. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

यह लंच पार्टी दिवंगत शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर और उनकी बेटी साइरा व बेटे जहान द्वारा रखी गई थी। ऐसे कई अवसर होते जब पूरा कपूर खानदान एकसाथ नजर आता हैं. 

अभिषेक बच्चन की फिल्म को मिल ही गया नाम, यह चार खिलाड़ी मिलकर खेलेंगे ‘लूडो’

अदनान सामी ने CAA की आलोचना करने वाले पाकिस्तान को दी 'मुंह बंद रखने' की सलाह

उधम सिंह की याद में इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इमोशनल हुए विक्की कौशल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -