इंटरनेट पर छाया करीना कपूर का 'चोली के पीछे क्या है' गाना, फैंस को नहीं आया पसंद
इंटरनेट पर छाया करीना कपूर का 'चोली के पीछे क्या है' गाना, फैंस को नहीं आया पसंद
Share:

बॉलीवुड की चर्चित फिल्म 'खलनायक' का गाना 'चोली के पीछे' आज भी ट्रेंड सेटर गानों में से है। इसमें माधुरी का डांस एवं उनके किलर एक्सप्रेशंस का कोई मैच ही नहीं। अब वर्षों पश्चात् करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन की फिल्म क्रू में इस गाने को रीक्रिएट किया गया है। करीना कपूर ने अपनी सेंसुअस अदाएं दिखाई हैं। गाना रिलीज होते ही इसपर लोगों की प्रतिक्रिया आने लगी हैं। रीमेक वर्जन को दलजीत दोसांझ, अल्का याग्निक, ईला अरुण ने गाया है। पिंक साड़ी में करीना अपने लटके-झटके दिखा रही हैं।

प्रशंसकों को करीना का स्वैग जबरदस्त लगा है। किन्तु कईयों को लगता है आइकॉनिक सॉन्ग को बर्बाद कर दिया। करीना की स्टनिंग ब्यूटी की प्रशंसा हुई है। किन्तु लोगों को उनके वही बोरिंग और एक जैसे एक्सप्रेशंस पसंद नहीं आ रहे हैं। उन्हें लगता है वो बेहतर कर सकती थीं। एक शख्स ने कमेंट कर लिखा, गाने में अभिनेत्री के डांस मूव्स, हुक स्टेप्स भी खास नहीं हैं। 

वही एक अन्य ने लिखा- माधुरी जैसा जलवा कोई और क्रिएट नहीं कर सकता है। एक ने लिखा- हमें लगा गाने में तीनों एक्ट्रेसेस होंगी, डांस करेंगी, मगर सब बेकार हो गया। मैंने कुछ और उम्मीद की थी। एक दूसरे शख्स ने लिखा- क्यों करीना को डांस करने में आलस आ रहा। एक जैसे एक्सप्रेशंस देती हैं। इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए है। फिल्म 29 मार्च को रिलीज होगी। इसे राजेश कृष्णन ने निर्देशित किया है। फिल्म के ट्रेलर को लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली थी। 

सद्गुरु की हुई इमरजेंसी ब्रेन सर्जरी, देखकर कंगना रनौत का हुआ बुरा हाल

बेटी को गोद में लेकर रामलला के दर्शन करने पहुंचीं प्र‍ियंका चोपड़ा, इस अवतार में आई नजर

स्टार किड्स में भी चलती है रेस, मिथुन चक्रवर्ती के बेटे ने अभिषेक बच्चन को लेकर कह डाली ये बड़ी बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -