प्रियंका से पुरानी दुश्मनी नहीं भूल पायी करीना, अब निक जोनस की उम्र को लेकर कही ऐसी बात
प्रियंका से पुरानी दुश्मनी नहीं भूल पायी करीना, अब निक जोनस की उम्र को लेकर कही ऐसी बात
Share:

हिंदी सिनेमा में कई अभिनेत्रियों के बीच कैटफाइट देखने को मिलती हैं। करीना और प्रियंका के बीच लंबे समय से सबकुछ ठीक नहीं रहा है। अब एक बार फिर करीना के बयान से ये जाहिर हुआ जब उन्होंने प्रियंका के ऊपर कटाक्ष किया। एक इंटरव्यू के दौरान करीना से सवाल पूछा गया कि 'बॉलीवुड में 50 साल का हीरो 20 साल की हीरोइन के साथ रोमांस कर रहा होता है परन्तु 50 साल की एक हीरोइन को पर्दे पर हीरो की तरह रोमांस करने का मौका नहीं मिलता क्योंकि उस जोड़ी को अजीब कहा जाता है।' इस सवाल के जवाब में करीना ने प्रियंका और निक का उदाहरण दिया। करीना ने कहा कि 'यह लोगों की माइंड सेट की कारण से है। लोग इसी तरह की सोच रखते हैं। उनको लगता है कि 50 वर्ष की औरत है तो तलाकशुदा होगी। अब मैं भी उम्र के उस पड़ाव पर पहुंच रही हूं। मैं जरूर फिल्मों में इस तरह के किरदार करूंगी और उस सोच को बदलूंगी।'

करीना आगे कहती हैं कि 'मुझे उम्मीद है कि इस सोच को मैं तोड़ूंगी। यह असल जिंदगी में भी होता है। अब देखिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों अलग-अलग जनरेशन के हैं लेकिन दोनों में प्यार हुआ है न। सैफ और मैं, अलग जनरेशन के हैं लेकिन हम दोनों को भी प्यार हुआ। इसमें क्या बड़ी बात है। समाज में ये हो रहा है। अब निर्माताओं का भी माइंड सेट होना जरूरी है। 'बधाई हो' जैसी फिल्मों से बदलाव हो भी रहा है।'

करीना और प्रियंका के बीच लंबे समय से अनबन की खबरें आती रही हैं। वर्ष 2018 में 'कॉफी विद करण' में भी जब दोनों साथ पहुंचे तो एक दूसरे पर तंज कसते हुए दिखे थे। करीना ने प्रियंका के बोलने के अंदाज को लेकर कहा था कि 'यह एक्सेंट कहां से मिला?' इस पर प्रियंका ने भी करारा जवाब देते हुए कहा था- 'वहीं से जहां सैफ अली खान को मिला।' जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका और निक के बीच करीब 10 साल का फासला है। प्रियंका, निक से 10 साल बड़ी हैं। शुरुआत में दोनों के रिश्ते को बहुत ट्रोल भी किया गया परन्तु दोनों ही बखूबी इसे निभा रहे हैं। वहीं करीना, सैफ से उम्र में 10 वर्ष छोटी हैं। 

 

हुमा कुरैशी ने ट्वीट कर अपने विचारो को किया व्यक्त, कहा-आप कुल्हाड़ी लेकर इन छात्रों को...

ऑस्कर की दौड़ से बाहर हो गयी रणवीर और आलिया की फिल्म 'गली ब्वॉय', ये है शॉर्टलिस्टेड फिल्म्स

जेनेलिया ने खास अंदाज में किया रितेश देशमुख को बर्थडे विश, लिखा- हमेशा मेरे साथ रहने वाले मेरे प्यार...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -