नन्हा तैमूर दादी शर्मिला टैगोर संग पहुंचा पटौदी पैलेस
नन्हा तैमूर दादी शर्मिला टैगोर संग पहुंचा पटौदी पैलेस
Share:

आपको बता दे की इतनी नन्ही सी उम्र में भी क्यूट से तैमूर की फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा बढ़ गयी है. इन दिनों अगर सोशल मीडिया पर कोई स्टार छाया हुआ है तो वह है सैफ और करीना के छोटे नवाब तैमूर. साल 2016 में दिसंबर की 20 तारीख को नन्हे नवाब तैमूर इस दुनिया में आये थे. बस तभी से तैमूर स्टार की तरह ही बिहेव कर रहे है. तैमूर के पिता सैफ अली खान ने बेटे के स्टारडम पर कहा, 'मैं इसके बारे में नहीं जानता. मैं सिर्फ कह रहा हूं कि दुनिया एक स्वतंत्र बाजार है. यहां जरूरत के मुताबिक चीजें बिकती हैं. मुझे लगता है कि जैसे प्रेस उसकी तस्वीर खींचता है, तो लोग उसकी तस्वीर देखने में रुचि रखते हैं. कितना और क्या बेच गया है,

वह सब खुला है और किसी भी प्रकार की प्रसिद्धि के लिए यहां एक कीमत भी है. गंभीर प्रसिद्धि आम तौर पर अर्जित की जाती है.' प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता सैफ अली खान एवं अभिनेत्री करीना कपूर का बेटा तैमूर अली खान पटौदी जन्म के बाद रविवार सुबह करीब 11 बजे पहली बार अपनी दादी शर्मिला टैगोर के साथ पटौदी स्थित अपने महल में पहुंचा.

शर्मिला एवं तैमूर महल में लगभग चार घंटे रहे. जन्म के करीब साढ़े आठ माह बाद पहली बार पटौदी पैलेस पहुंचे तैमूर अली खान का महल के कर्मचारियों ने स्वागत किया. तैमूर के साथ उसकी एक आया भी आई थी. 

बॉलीवुड और हॉलीवुड से जुडी चटपटी और मज़ेदार खबरे, फ़िल्मी स्टार की जिन्दगी से जुडी बातें, आपकी पसंदीदा सेलेब्रिटी की फ़ोटो, विडियो और खबरे पढ़े न्यूज़ ट्रैक पर

आईला...!! चुलबुले वरुण की 'अक्टूबर' गर्ल फुदककर घोंसले से बाहर आई

निहलानी हुए बोल्ड, फिल्म ‘जूली-2’ के बनेंगे डिस्ट्रिब्यूटर

लोगों के दिलों को छू जाने वाले किरदार करना है पसंद, आयुष्मान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -