करण के बेटे को पसंद नहीं पिता का पाउट करना, फैंस ने उड़ाया मजाक
करण के बेटे को पसंद नहीं पिता का पाउट करना, फैंस ने उड़ाया मजाक
Share:

करण जौहर के बच्चे अक्सर उन्हें ट्रोल करते हुए दिखाई दिए है। करण अपने बच्चों से दुनिया में सबसे अधिक प्यार करते हैं और उनके बच्चे ही वो लोग हैं जो सबसे अधिक उनकी टांग खींचते हुए दिखाई दिए है। इंस्टाग्राम पर कई बार करण ने बेटे यश और बेटी रूही की मजेदार वीडियो साझा कर दी है। अब एक नए वीडियो में यश जौहर, पिता करण के पाउट की धज्जियां उड़ाते हुए दिखाई दिए है। यह वीडियो बहुत ही ज्यादा फनी भी लग रहा है।

बेटे यश ने उड़ाया करण का मजाक: वीडियो में करण और यश वार्ता करते हुए दिखाई दे रहे है। यश कह रहे हैं कि मुझे यह पसंद नहीं है। इसपर करण पूछते हैं कि तुम्हें क्या पसंद नहीं है? नन्हें यश अपनी क्यूट-सी आवाज में बोल रहे है कि, 'मुझे नहीं पसंद जब पापा ऐसे पोज करते हैं।' फिर वह पापा करण का आइकॉनिक पाउट बना देते है। बेटे को देखकर करण जौहर की हंसी छूट जाती है। वीडियो को साझा  करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मुझे पाउट शेम किया गया है।'

करण और यश के इस बहुत मजेदार वीडियो पर कई सेलेब्स और फैंस के रिएक्शन भी आने लगे है। श्वेता बच्चन नंदा, अदिति राव हैदरी, सोफी चौधरी, हुमा कुरैशी और सोहेल खान की एक्स सीमा सजदेह इस वीडियो को देखने के बाद अपनी हंसी नहीं रोक पा रही हैं। सभी ने ढेरों लाफिंग इमोजी कमेंट सेक्शन में साझा कर दिए है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

फैंस भी हंसते-हंसते हुए लोटपोट: बता दें कि यूजर्स भी यश की बातों को मानकर करण की चुटकी लेते हुए दिखाई दे रहे है। एक यूजर ने लिखा, 'आपके घर में ही क्रिटिक है छोटा यश। बहुत क्यूट।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैं अपनी हंसी नहीं रोक पा रही। यश ने करण के सिग्नेचर पाउट पर बोल दिया। कभी कभी आपके बच्चे ही आपके मजे ले लेते हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'हमारे बच्चे सारी बातें मुंह पर ही बोल देते हैं।' कुछ यूजर्स ने यश को समझदार और क्यूट भी बोला है कि। एक यूजर ने तो करण से यश की बात को सुनने के लिए भी बोल दिया है।

तस्वीर शेयर कर मीरा ने दी माँ को जन्मदिन की बधाई

OMG! अचानक बदला जैकी दादा का लुक, लंबे बाल- चेहरे पर टैटू, काले लिबाज में नजर आए मिस्टर श्रॉफ

करिश्मा से होने वाली थी इस अभिनेता की शादी, ऐश्वर्या से रहा चक्कर लेकिन आज तक है कुंवारा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -