करण कुंद्रा ने बीच में रोकी प्रेस कॉन्फ्रेंस, वजह ने जीता फैंस का दिल
करण कुंद्रा ने बीच में रोकी प्रेस कॉन्फ्रेंस, वजह ने जीता फैंस का दिल
Share:

टीवी के मशहूर स्टार कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी पर प्रशंसक खूब प्यार लुटाते हैं। इस समय करण अपने आगामी शो ‘तेरे इश्क में घायल’ का प्रमोशन कर रहे हैं। यह शो कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा। इसी संबंध में करण एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। तभी अजान के लिए वह प्रेस कॉन्फ्रेंस रोक देते हैं। करण जिस प्रकार सभी से शांत करने की रिक्वेस्ट करते हैं वह प्रशंसकों को बहुत पसंद आया। प्रशंसकों का कहना है कि यही देश की खूबसूरती है जहां हर धर्म के लोग एक दूसरे का सम्मान करते हैं। 

वही करण कुंद्रा को प्रेस कॉनफ्रेंस के बीच में उनकी सह-कलाकार रीम समीर शेख बताती हैं कि कहीं अजान हो रही है। तब करण वहां लोगों से बोलते हैं, ‘क्या हम बस दो मिनट के लिए रुक सकते हैं अजान हो रही है।‘ करण के साथ अन्य लोग भी शांत हो जाते हैं तथा अजान के समाप्त होने का इंतजार करते हैं। वही एक शख्स करण के बारे में लिखा, हर धर्म का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्हें अल्लाह का आशीर्वाद मिले। एक ने कहा, ‘करण कुंद्रा को सलाम। एक मुस्लिम लड़की होकर मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं। आप पर हमें गर्व है।‘ इसी तरह कई लोगों ने तरह रथ के कमेंट किए है। 

वही अपने शो के बारे में करण कुंद्रा ने बताया कि यह दो भाइयों की कहानी जिसे एक लड़की से से प्यार है। लड़की को समीर से प्यार हो जाता है। लव ट्रायंगल शो के बारे में करण बोलते हैं, इसकी शूटिंग जिन जगहों पर हुई उसे कोई भी अनदेखा नहीं कर सकता। हर भूमिका को बहुत खूबसूरती के साथ उभारा गया है।   

'छिन गया घर, ठप्प हुआ बिजनेस', करण टैकर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

उर्फी जावेद फैला रही है 'विला वाला प्यार'

'आदिल ने बनाए मेरे न्यूड वीडियोज और...', राखी सावंत ने किया हैरतंअगेज खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -