'मेहनत रास्तों पर धक्के खा रही है और किस्मत महलों में राज कर रही है', करण जौहर का क्रिप्टिक नोट
'मेहनत रास्तों पर धक्के खा रही है और किस्मत महलों में राज कर रही है', करण जौहर का क्रिप्टिक नोट
Share:

करण जौहर (Karan Johar) को अक्सर सुर्ख़ियों में देखा जाता है। हालाँकि वह इन दिनों एक बार फिर से किसी न किसी वजह से लगातार सुर्खियों बटोर रहे हैं। कुछ समय पहले ही करण ने ट्विटर को अलविदा कहने के बाद सुर्खियां बटोरी थी। वहीं इससे पहले वह अपने शो ‘कॉफी व‍िद करण’ (Koffee With Karan S7) को लेकर खूब लाइमलाइट रहे। जी हाँ और अब इन्हीं सब के बीच करण फिर खबरों में हैं। जी दरअसल उनके खबरों में आने की वजह इंस्टाग्राम पर उनके द्वारा शेयर की गई एक क्रिप्टिक नोट है, जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा लिखा है कि फैंस देख कर हैरान हैं उनकी ये स्टोरी किसके लिए है।

जी दरअसल, करण जौहर ने अपना क्रिप्टिक नोट अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। आप देख सकते हैं इस नोट में लिखा है, “मेहनत रास्तों पर धक्के खा रही है।। और किस्मत महलों में राज कर रही है…मैंने अभी इसे सुना और इसे शेयर किया”। जी दरअसल यहां करण के कहने का मतलब है कि ''जो लोग कड़ी मेहनत करते हैं वे काम पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और जो भाग्यशाली हैं वे महल में शासन कर रहे हैं।'' जी दरअसल इस पोस्ट से करण किसकी ओर इशारा कर रहे हैं? इस बारे में तो पता नहीं लेकिन उनका ये क्रिप्टिक नोट सोशल मीडिया पर जरूर वायरल हो चुका है।

अब अगर हम काम की बात करें तो करण जौहर अपनी अगली ‘फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ पर काम कर रहे हैं, जो अगले साल रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी मुख्य भूमिका में हैं। जी हाँ और आपको यह भी बता दें कि इस फिल्म के जरिए करण लंबे समय बाद फिल्म के डायरेक्शन की दुनिया में लौट रहे हैं।

कब आएगा 'द कश्मीर फाइल्स' का पार्ट 2, विवेक अग्निहोत्री ने दिया जवाब

दुबई में परिवार और दोस्तों के साथ संजय कपूर ने मनाया जन्मदिन

'प्लीज मुझे मत छोड़ो', राज कुंद्रा के ट्वीट से मची सनसनी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -