करण जौहर बने पिता!
करण जौहर बने पिता!
Share:

मुंबई। लोकप्रिय फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर सिंगल पेरेंट बने हैं। दरअसल ऐसा करने में सरोगेसी ने उनकी मदद की है। करण जौहर को लेकर सामने आई इस तरह की बातों की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन यह बात सामने आई है कि दोनों बच्चे जुड़वा हैं और इनका जन्म फरवरी में हुआ है। गौरतलब है कि करण जौहर ने अपनी आॅटोबायोग्राफी एन अनसूटेबल बाॅय में  लिखा था कि वे किसी बच्चे को गोद लेना चाहते हैं या फिर सरोगेसी को महत्व देना चाहते हैं।

शुक्रवार को ही बीएमसी में दोनों बच्चों के जन्म का पंजीयन हुआ है। बच्चों को लेकर यह बात सामने आई है कि दोनों बच्चे 7 फरवरी को अंधेरी के मसरानी चिकित्सालय में जन्मे हैं। बच्चों के नाम के आगे उनके पिता के नाम में करण जौहर का नाम लिखा गया है फिलहाल इन बच्चों को बेबी बाॅय और बेबी गर्ल नाम दिया गया है।

बाॅलीवुड में कुछ अभिनेता और निर्माता निर्देशक ऐसे हैं जो कि बच्चों को गोद ले चुके हैं या फिर सरोगीसी से सिंगल पेरेंट बने थे। जहां लोकप्रिय अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने एक बच्ची को गोद लिया था वहीं अभिनेता तुषार कपूर बीते वर्ष सिंगल पैरेंट बने थे। उन्होंने अपने पुत्र का नाम लक्ष्य रखा था। तुषार कपूर के इस निर्णय से उनके पिता और लोकप्रिय अभिनेता जितेंद्र भी प्रसन्न नज़र आए। उनकी मां शोभा कपूर ने भी उन्हें सराहा जितेंद्र का कहना था कि हम तुषार को इस मामले में पूरा सपोर्ट करते हैं। सिंगल पेरेंट बनकर तुषार बेहद प्रसन्न हैं।

करण ने कहा: बढ़ा चढ़ाकर बोलती हैं यह नकचढ़ी...

इंतजार ख़त्म करण के शो में नजर आएंगे कपिल

करण-कपिल की Sex पर गन्दी गुफ्तगू...

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -