शादी के बंधन में बंधे सनी देओल के लाडले करण, सामने आई तस्वीरें और VIDEO
शादी के बंधन में बंधे सनी देओल के लाडले करण, सामने आई तस्वीरें और VIDEO
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता सनी देओल के लाडले बेटे करण देओल अपनी लेडी लव द्रिशा आचार्य संग शादी के बंधन में बंध गए हैं। करण अपनी दुल्हनिया को लेने जोरों-शोरों से घोड़ी पर बारात लेकर निकले थे। करण एवं द्रिशा की शादी की रस्में पूरी हो चुकी हैं। करण एवं द्रिशा सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए हैं। 18 जून को परिवार की उपस्थिति में दोनों ने शादी की। फिर करण देओल ने अपनी दुल्हनिया संग शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया। 

देओल परिवार में इस वक़्त जश्न का माहौल है, क्योंकि उनके लाडले बेटे करण अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। प्राप्त खबर के अनुसार, करण की शादी की रस्में पूरी हो चुकी हैं तथा अब करण और द्रिशा पति-पत्नी बन चुके हैं। करण और द्रिशा की शादी से इनसाइड वीडियो सामने आया है। वीडियो में करण की दुल्हन नाचते हुए मस्तीभरे अंदाज में मंडप पर एंट्री करते हुए दिखाई दे रही हैं। द्रिशा के चेहरे की खुशी बता रही है कि देओल परिवार की बहू बनकर वो कितनी अधिक खुश हैं। 

वही करण देओल की दुल्हन द्रिशा आचार्य की फोटोज भी सामने आ गई है। लाल जोड़े में दुल्हन बनीं द्रिशा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। शादी की वायरल फोटोज में द्रिशा एवं करण मंडप पर बैठे नजर आ रहे हैं। करण और द्रिशा एक दूसरे संग मेड फॉर ईच अदर लग रहे हैं। दुल्हन के लुक में द्रिशा बहुत खूबसूरत लग रही हैं। प्रशंसक द्रिशा के ब्राइडल लुक से निगाहें नहीं हटा पा रहे हैं। उन्होंने अपने ब्राइडल लुक को हैवी जूलरी एवं ग्लोइंग मेकअप के साथ कंप्लीट किया है। वही दूल्हा बनकर करण काफी अच्छे लग रहे हैं। क्रीम कलर की शेरवानी और मैचिंग पगड़ी में करण देओल किसी शहजादे से कम नहीं लग रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Deol (@imkarandeol)

आदिपुरुष फिल्म पर हो रहे विवाद पर बोले मनोज मुंतशिर- 'लोगों ने पसंद नहीं की होती तो 200 करोड़ की कमाई कैसे करती?'

विलन के किरदार से पहचाने बनाने वाले इस अभिनेता ने क्यों बना ली एक्टिंग से दूरी

Adipurush को लेकर आया रामायण के राम का रिएक्शन, कहा- 'मेकर्स क्या साबित करना चाहते थे?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -