कपिल मिश्रा बने दिल्ली के नए कानून मंत्री
कपिल मिश्रा बने दिल्ली के नए कानून मंत्री
Share:

नई दिल्ली : पूर्वी दिल्ली के करावलनगर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक कपिल मिश्रा ने सोमवार शाम को दिल्ली के कानून मंत्री के पद की शपथ ली। कपिल मिश्रा को उपराज्यपाल नजीब जंग ने राजनिवास पर मंत्री पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया, अन्य मंत्रीगण व विधायकों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। गौरतलब है कि फर्जी डिग्री मामले में गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर ने कानून मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। तोमर के इस्तीफा के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तोमर की जगह पर दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा को कानून मंत्री बनाने का फैसला किया।

केजरीवाल फरवरी में आप की शानदार जीत के बाद से ही मिश्रा को मंत्री बनाने की बात चल रही थी. हालांकि उन्हें दिल्ली जल बोर्ड में उपाध्यक्ष बनाया गया। दिल्ली के नए कानून मंत्री कपिल मिश्रा दिल्ली को जल बोर्ड (DJB) का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया हैं. एक सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा, कानून मंत्री के अलावा वह दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष भी होंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -