किसानों को सलाह देते हुए बोले मीका सिंह- 'बेवजह की समस्याएं...'
किसानों को सलाह देते हुए बोले मीका सिंह- 'बेवजह की समस्याएं...'
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को उनके बेबाक बयानों के लिए जाना जाता है। वह अपने बेबाक बयानों के चलते हमेशा ही सुर्ख़ियों में रहती हैं। अभी बीते दिनों ही उन्होंने किसानों के लिए एक ट्वीट किया था जिसके बाद वह चर्चाओं में आ गईं थीं। वैसे इसी वजह से उनकी कई पंजाबी सिंगर्स से बहस भी हो गई थी। इस लिस्ट में पंजाबी सिंगर मीका सिंह भी शामिल थे जिन्होंने कंगना को खरी-खोटी सुनाई थी। अब हाल ही में एक बार फिर मीका सिंह ने ऐसा ट्वीट किया है जिससे वह चर्चाओं में आ गए हैं।

जी दरसल अपने नए ट्वीट में उन्होंने किसानों के नाम एक सन्देश लिखा है। ट्वीट में वह लिखते हैं, 'मैं एक बार फिर से अपने किसान भाईयों से आग्रह करता हूं।।। शांति बनाके रखो। बुरे शब्द इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है। किसी की भी निंदा न करें। कुछ लोग बेवजह की समस्याएं पैदा कर रहे हैं ताकि इस आंदोलन से गलत संदेश जाए। इसलिए आप लोग विनम्रता से और रिलैक्स के साथ मूवमेंट को आगे बढ़ाएं।' वैसे आपको बता दें कि इससे पहले कंगना पर निशाना साधते हुए मीका सिंह ने किसान प्रदर्शनकारियों से कहा था कि 'कंगना पागल हो गई हैं और गलत मंशा से आंदोलन पर टिप्पणियां कर रही हैं।'

बीते दिनों मीका सिंह ने लिखा था, 'मैं अपने सभी पंजाबी भाईयों से आग्रह करता हूं कि शांति बनाए रखें। कंगना पर फोकस न करें। मेरा उनके साथ कोई निजी मामला नहीं है। कंगना ने गलती की थी और उन्हें प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा, यहां तक कि उन्होंने ट्वीट तो डिलीट कर दिया, लेकिन माफी नहीं मांगी।' वैसे आप जानते ही होंगे मीका के अलावा दिलजीत दोसांझ से भी कंगना की तीखी बहस हो गई थी। दोनों ने ट्विटर पर जमकर बहस की थी।

हरियाणा में जल्द आ सकती है कड़ाके की ठंड

कोरोना पॉजिटिव हुईं एक्ट्रेस मेघना राज और उनका नवजात बेटा

कुएं में गिरी बारातियों से भरी बोलेरो कार, 6 लोगों की हुई मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -