हरियाणा में जल्द आ सकती है कड़ाके की ठंड
हरियाणा में जल्द आ सकती है कड़ाके की ठंड
Share:

हिसार: हरियाणा में आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने के लिए मिल सकता है। इस समय प्रदेश में धुंध पड़नी आरम्भ हो चुकी है, लेकिन अब बारिश होने की संभावना भी जताई जा रही है। अब आने वाले समय में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। वहीं अगर मौसम के वैज्ञानिकों की मानी जाए तो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जी दरसल मौसम विभाग ने हाल ही में कहा है कि, 'हरियाणा में 11 और 12 दिसंबर को बारिश हो सकती है। उत्तरी हरियाणा में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।'

इसी के साथ हरियाणा में मौसम भी लगातार बदल रहा है। यहाँ दिन में गर्मी तो रात में सर्दी देखने के लिए मिल रही है। कहा जा रहा है आने वाले 24 घंटे के अंदर दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में घनी धुंध छा सकती है। विजिबिलिटी 100 से 500 मीटर के बीच में रहने की संभावना है। आप सभी को हम यह भी बता दें कि बीते मंगलवार को हिसार में रात का तापमान सबसे कम रहा।

जी दरअसल यहाँ रात का तापमान 7।7 डिग्री तक पहुंच गया और पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते मैदानी इलाकों में ठंडक रहने की संभावना है। इसी के कारण मौसम में बदलाव होगा और आसमान में बादल छाएंगे उसके बाद धुंध छा सकती है। बीते मंगलवार को प्रदेश में सुबह के समय ठंड महसूस की गई और उसके बाद जैसे ही धूप निकली लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। अंत में देर शाम के बाद अचानक मौसम में धुंध ने दस्तक दे दी। अब आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

कोरोना पॉजिटिव हुईं एक्ट्रेस मेघना राज और उनका नवजात बेटा

कुएं में गिरी बारातियों से भरी बोलेरो कार, 6 लोगों की हुई मौत

प्रियंका ने शेयर की अपनी बुक 'अनफिनिश्ड' की पहली झलक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -