कोरोना पॉजिटिव हुईं एक्ट्रेस मेघना राज और उनका नवजात बेटा
कोरोना पॉजिटिव हुईं एक्ट्रेस मेघना राज और उनका नवजात बेटा
Share:

दिवंगत अभिनेता चिरंजीवी सरजा की पत्नी और अभिनेत्री मेघना राज को लेकर हाल ही में बड़ी खबर आई है। जी दरअसल वह कोरोना पॉजिटिव हो गईं हैं और इस बारे में खुद उन्होंने जानकारी दी है। वह और उनके नवजात बेटा दोनों की ही कोरोनो वायरस से संक्रमित मिले हैं। वहीं यह भी खबर है कि मेघना के माता-पिता भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आप देख सकते हैं इस बारे में मेघना राज ने खुद अपने इंस्टाग्राम पेज पर बताया है। उन्होंने एक नोट के जरिए इस बारे में जानकारी दी है। इस नोट में उन्होंने अपने प्रशंसकों से अनुरोध किया है कि, 'वे चिंता न करें।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Meghana Raj Sarja (@megsraj)

इसी के साथ उन्होंने विश्वास दिलाया कि उनका बेटा, जिसे कन्नड़ अभिनेता के प्रशंसकों द्वारा प्यार से जूनियर चिरू कहा जाता है, वह ठीक है और पूरे समय उसे अपने पास रखती हैं।' आप देख सकते हैं इंस्टाग्राम पर मेघना के नोट में लिखा है, 'सभी को नमस्कार, मेरे पिता, मां, खुद मैं और मेरे छोटे बेटे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हमने उन सभी लोगों को सूचित किया है, जो पिछले कुछ हफ्तों के दौरान हमारे साथ आए हैं। मैं चिरू और मेरे प्रशंसकों से कहना चाहती हूं कि हम सब ठीक हैं।।। जूनियर सी भी ठीक हैं। हम एक परिवार के रूप में इस लड़ाई को लड़ेंगे और इससे विजयी होकर बाहर आएंगे।'

वैसे आप सभी जानते ही होंगे चिरंजीवी और मेघना का पहला बच्चा इस साल अक्टूबर में पैदा हुआ था, जिसके चार महीने बाद ही अभिनेता की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई थी। चिरंजीवी सरजा के अचानक निधन से लोगों के होश उड़ गए थे और सभी हैरान रह गए थे। कई लोग हैं जो अब तक उस दर्द से उबर नहीं पाए हैं।

कुएं में गिरी बारातियों से भरी बोलेरो कार, 6 लोगों की हुई मौत

प्रियंका ने शेयर की अपनी बुक 'अनफिनिश्ड' की पहली झलक

मुजफ्फरपुर में पढ़ रहा है इमरान हाशमी और सनी लियोनी का बेटा!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -