मलेशिया के पूर्व PM को कंगना ने बताया खून का प्यासा, हो गई गलती तो मांगी माफ़ी
मलेशिया के पूर्व PM को कंगना ने बताया खून का प्यासा, हो गई गलती तो मांगी माफ़ी
Share:

कंगना रनौत आए दिन अपने ट्वीट्स के चलते विवादों में रहती हैं। जी हाँ, उन्हें हर दिन विवादों में देखा जाता है। आप देखते होंगे कि कंगना के विवादित ट्वीट इस कदर वायरल होते हैं कि सभी को हैरानी होने लगती है। अब हाल ही में एक बार फिर से कंगना ने विवादित ट्वीट कर दिया है। जी दरअसल इस बार उन्होंने मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद को खून का प्यासा बताया है। इस दौरान उन्होंने अपने ट्वीट में गलती भी कर दी। वहीं जब उन्हें वह गलतियां दिखी तो उन्होंने उसके लिए माफी मांग ली है।

वैसे उनके ट्वीट में गलती यह थी कि उन्होंने महातिर को मलेशिया का राष्ट्रपति बता दिया, उसके 3 मिनट बाद उन्हें जब अपनी गलती का अहसास हुआ तो उन्होंने इसके लिए माफी मांग ली और इसे सुधारने की कोशिश की। वैसे कंगना ने अपने पहले ट्वीट में लिखा था, “यह आदमी खून का प्यासा लगता है। क्या मूर्खतापूर्ण लॉजिक है? इस हिसाब से तो अतीत के नरसंहार को देखते हुए हिंदुओं के पास क्रिश्चियंस और मुस्लिमों को मारने का अधिकार है? एक देश के राष्ट्रपति होते हुए वे बेवकूफी भरी बातें कर रहे हैं…हैरत है।”

उसके बाद उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में महातिर को राष्ट्रपति बताने वाली बात को टाइपो एरर बताया और लिखा, “राष्ट्रपति नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री। टाइपो के लिए माफी चाहती हूं। लेकिन उन्हें प्राइम मोन्स्टर (प्रधान राक्षस) कहना चाहिए।” वैसे आप जानते ही होंगे बीते गुरुवार को फ्रांस के नीस शहर के चर्च में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें तीन लोगों की मौत हुई थी। उस हमले के बाद से काफी विवाद चल रहा है।

गिलास में पटाखा फटने से 9 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

क्या BB14 में जलवे बिखेरेंगी शिल्पा शिंदे?, एक्ट्रेस ने बताया सच

तुर्की में भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 12 लोगों की मौत, 438 घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -