जब कांग्रेस सरकार में आएगी तो हम MSP पर कानून लाएंगे: कमलनाथ
जब कांग्रेस सरकार में आएगी तो हम MSP पर कानून लाएंगे: कमलनाथ
Share:

भोपाल: नए कृषि कानूनों के खिलाफ हजारों किसान दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन में लगे हुए हैं। ऐसे में बीते कल कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान भोपाल में नए कृषि कानूनों के खिलाफ पार्टी के विधायकों की ट्रैक्टर रैली निकाली गई। बीते कल ही सम्बोधन देते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने उनकी सरकार आने पर एमएसपी पर कानून लाने का वादा किया है।

उन्होंने सम्बोधन में कहा कि, मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी वचनबद्ध है, जब कांग्रेस सरकार में आएगी तो हम कानून लाएंगे और न्यूनतम समर्थ मूल्य (MSP) से कम पर खरीदने को अपराध बनाएंगे। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा, 'हमारे देश की आजादी के संघर्ष के इतिहास में अगर किसी का नाम लिखा है तो कांग्रेस जन का लिखा है। हमारी कांग्रेस पार्टी का लिखा है, सेवा दल का लिखा है। हमें गर्व है कि हम उस पार्टी और उस सेवा दल के सदस्य हैं जिन्होंने देश को एक झंडे के नीचे रखा है।'"

आगे अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि 'सरकार को अन्नदाताओं की आवाज सुननी चाहिए और तीनों कृषि कानूनों को वापस लेना चाहिए।' वैसे उनके अलावा बीते कल पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद प्रियंका गाँधी ने कहा, "सरकार को किसानों की आवाज सुननी चाहिए। यह कहना एकदम गलत है कि यह (आंदोलन) राजनीतिक साजिश है। जिस तरह के शब्द ये किसानों के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं, वो पाप है। किसान का बेटा सीमा पर खड़ा है। किसान देश का अन्नदाता है।"

साबुन बेचने से लेकर चपरासी के काम तक इस तरह गुजरी 'रामायण' के निर्देशक रामानंद सागर की जिंदगी

केंद्र ने बढ़ाई वाहन पंजीकरण की वैधता

सरकार ने किसानों को फिर लिखा पत्र, 30 दिसंबर को बातचीत के लिए बुलाया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -