'चेहरे से कमलनाथ विलेन ही नजर आते है', कृषि मंत्री ने दिया विवादित बयान
'चेहरे से कमलनाथ विलेन ही नजर आते है', कृषि मंत्री ने दिया विवादित बयान
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल के एक विवादित बयान ने सियासी हलचल मचा दी है जहां उन्होंने पूर्व सीएम कमलनाथ को गुलशन ग्रोवर बताया है। अपने गृह क्षेत्र हरदा पहुंचे कृषि मंत्री कमल पटेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम कमलनाथ को फिल्मों में विलेन गुलशन ग्रोवर के किरदार दे दिए जाने चाहिए।

कमल पटेल ने कहा, ''आपने देखा होगा कि चेहरे से भी कमलनाथ विलेन ही नजर आते है।'' कमल पटेल यही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि जब कमलनाथ ने आइफा अवॉर्ड करवाया तो मुंबई से हीरो-हिरोइन बुलाए। उनकी कमर में हाथ डाला तथा घूर कर देखा। इससे साफ पता चलता है कि कमलनाथ गुलशन ग्रोवर का किरदार कर सकते हैं। 

इसके साथ ही कमल पटेल ने कहा कि राज्य में खलनायक के किरदार में कमलनाथ हैं तो नायक शिवराज हैं। कमलनाथ अपने कर्मों से 15 महीने में डूब गए। उन्होंने कांग्रेस की सरकार में मंत्रालय को दलाली का अड्डा बना दिया था। ट्रांसफर को उद्योग बना दिया था। यही नहीं, विकास का पैसा कमलनाथ एवं उनका परिवार डकार गया। इसी कारण उनके यहां छापे पड़े। मध्यप्रदेश में नायक तो शिवराज सिंह चौहान हैं एवं इसलिए वह जनता के चहेते हैं।

'पहले डेटॉल से मुंह धो लीजिए...', कांग्रेस नेताओं से ऐसा क्यों बोलीं निर्मला सीतारमण ?

'आवास, आरोग्य और आमदनी की त्रि-शक्ति से बदल रहा त्रिपुरा..', चुनावी रैली में बोले पीएम मोदी

नागालैंड में मतदान से पहले ही एक विधानसभा सीट जीत गई भाजपा, जानिए कैसे ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -