नागालैंड में मतदान से पहले ही एक विधानसभा सीट जीत गई भाजपा, जानिए कैसे ?

नागालैंड में मतदान से पहले ही एक विधानसभा सीट जीत गई भाजपा, जानिए कैसे ?
Share:

कोहिमा: नागालैंड विधानसभा चुनाव के लिए 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। ऐसे में मतदान से पहले ही भाजपा को पहली जीत मिल गई है। बता दें कि अकुलुतो विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतरे भाजपा के प्रत्याशी काझेतो किनिमी को फिर से निर्विरोध चुन लिया गया है। दरअसल, उनके सामने एकमात्र प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस प्रत्याशी खेकाशे सुमी ने अपना नामांकन शुक्रवार (10 फरवरी) को वापस ले लिया।

गौरतलब है कि निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, 10 फरवरी को नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन था। ऐसे में कांग्रेस उम्मीदवार खेकाशे सुमी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। जिसके चलते 68 वर्षीय भाजपा प्रत्याशी काझेतो किनिमी को जीत मिली है। वहीं किनिमी ने निर्विरोध चुने जाने के फ़ौरन बाद अपने समर्थकों संग जश्न मनाया। बता दें कि नागालैंड में हुए 2018 के विधानसभा चुनावों में भी काझेतो किनिमी अकुलुतो विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए थे। वहीं इस बार भी उनकी जीत पक्की हो चुकी है। 

लगातार दूसरी बार अकुलुतो सीट से जीते किनिमी ने एक ट्वीट करते हुए लिखा है कि दूसरे कार्यकाल के लिए अकुलुतो 31 ए/सी के लोगों का निर्विरोध रूप से प्रतिनिधित्व करने के लिए विनम्र और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं इस अवसर पर सर्वशक्तिमान ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। इसके साथ ही अपने समर्थकों, शुभचिंतकों, अकुलुतो भाजपा मंडल और नागालैंड राज्य भाजपा के कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करता हूं।

बता दें कि नागालैंड में विधानसभा की 60 सीटें हैं। जिसके लिए 27 फरवरी 2023 को मतदान होने वाला है। उल्लेखनीय है कि पिछली बार (2018) के चुनाव में NDPP ने 18 सीटें जीती थीं। वहीं, भाजपा को 12 सीटों पर जीत मिली थीं और उसने अन्य पार्टियों और निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थन से नागालैंड में सरकार बनाई थी।

फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट मामले में अब्दुल्ला आज़म को 'सुप्रीम' झटका, याचिका ख़ारिज

15 फरवरी से शुरू होगी सीनियर राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप

2 महीने बाद आज भारत लौट रहे लालू यादव, सिंगापुर में हुआ था किडनी ट्रांसप्लांट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -