अपनी हाइट-बॉडी के चलते मशहूर खलनायक बने कबीर, खौफ खाते हैं देखने वाले लोग
अपनी हाइट-बॉडी के चलते मशहूर खलनायक बने कबीर, खौफ खाते हैं देखने वाले लोग
Share:

भारतीय फिल्म अभिनेता कबीर दुहन सिंह का आज जन्मदिन है। आप सभी को बता दें कि कबीर दुहन सिंह का जन्म 8 सिंतबर 1986 फरीदाबाद, हरियाणा में हुआ था। वहीं उनका अभिनय कमाल का है। कबीर दुहन सिंह को तेलुगु, कन्नड़ और तमिल भाषा की फिल्मों में काम किया और उन्हें हर जगह पसंद किया गया। अभिनेता ने तेलुगू फिल्म जिल से अपने करियर की शुरुआत की थी और इस फिल्म को करने के बाद वह काफी सुर्ख़ियों में छा गए। कहा जाता है इस फिल्म में काम करने के बाद वह बेहतरीन खलनायक की छवि बनाने में कामयाब रहे और आज भी वह कई फिल्मों में खलनायक बनकर सभी के दिल में बसे हैं।

उनको देखकर लड़कियों में खौफ पैदा हो गया है और आज लडकियां कबीर दुहन सिंह का नाम सुनकर डर जाती हैं। कहा जाता है कबीर दुहन सिंह साल 2011 में मुंबई आए थे और यहाँ उन्होंने सबसे पहले अपना मॉडलिंग करियर बनाया और इसी से लोगों के दिलों में जगह बना ली। उसके बाद मॉडलिंग के करियर में उन्होंने कई फैशन वीक असाइनमेंट किए और कई अंतरराष्ट्रीय फैशन शोज में हिस्सा लिया।

जी हाँ और सबसे पहले उन्होंने बॉलीवुड से अपने करियर को शुरू करना चाहा लेकिन वह कामयाब नहीं हुए और उसके बाद वह तेलुगू फिल्म जिल (2015) का हिस्सा बने। यहाँ उन्होंने अच्छा ऑडिशन दिया और वह चयनित भी हो गए। आप सभी ने कबीर को किक 2 (2015) में भी देखा होगा। इस फिल्म के अलावा वह कई तमिल फिल्मों में खलनायक बनकर उभर चुके हैं। कबीर को उनकी फिल्म बंगाल टाइगर (2015) के लिए भी जाना जाता है। हमारी तरफ से आज कबीर दुहन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

होने जा रही है अली फजल और ऋचा चड्ढा की शादी, मुंबई में होगा ग्रैंड रिसेप्श

'आशिकी 3' में कार्तिक संग जमेगी इस टीवी एक्ट्रेस की जोड़ी, नाम सुनकर खुश हो जाएंगे आप

अथिया और राहुल की शादी के लिए र‍िश्‍तेदारों को भेज दिया गया मैसेज, जानिए क्या कहा?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -