अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किए गए भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान
अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किए गए भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान
Share:

नई दिल्लीः कबड्डी के दिग्गज खिलाड़ी अजय ठाकुर को कल यानि गुरूवार को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खेल दिवस के अवसर पर उन्हें इस अवार्ड से नवाजा। भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान अजय ठाकुर को खेल में अहम योगदान देने पर पुरस्कार स्वरूप पांच लाख रुपए की राशि, महान धनुर्धर अर्जुन की कांस्य प्रतिमा और एक प्रशस्ति पत्र मिला. अर्जुन अवार्डी अजय ठाकुर ने कहा कि उनका सपना पूरा हो गया है।

यह अवार्ड उनके परिजनों, गुरुजनों, प्रदेशवासियों, प्रशसंकों व कबड्डी प्रेमियों के प्यार व आशीर्वाद की बदौलत नसीब हुआ है। पुलिस में डीएसपी के पद पर काबिज अजय ने बताया कि कबड्डी के खेल ने उन्हें जिदंगी में बहुत कुछ दिया है, अब उनका प्रयास रहेगा कि जितने वर्ष भी कबड्डी खेलूं देश का मान बढ़ाता रहूं. उन्होंने बातचीत में गांव में अकादमी खोल कर कबड्डी की पौध तैयार करने के अपने लक्ष्य पर भी जल्द काम शुरू करने की बात कही है।

समारोह में अजय ठाकुर की पत्नी संदीप सहित परिवार के अन्य लोग भी इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने. कबड्डी के महारथी हिमाचली सपूत अजय ठाकुर को वर्ष 2019 का अर्जुन अवार्ड खेल के क्षेत्र में शानदार उपलब्धियां हासिल करने पर प्रदान किया गया है। अजय ठाकुर को इसी साल 11 मार्च को पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा गया था। भारत रत्न, पद्म विभूषण और पद्म भूषण के बाद यह देश का चौथा बड़ा सम्मान माना जाता है. अब उन्हें अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया है। 

गरीबी से जूझ रहे इस दिग्गज शूटर ने अर्जुन अवार्ड लौटाने का किया फैसला

खुद को फिट रखने के लिए ध्यान रखें ये 5 बातें

दक्षिण अफ्रीका के साथ आगामी टी20 सारीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, धोनी समेत इन खिलाड़ीयों को नहीं मिली जगह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -