भोपाल में भाजपा के कार्यकर्ताओ ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का किया भव्य स्वागत
भोपाल में भाजपा के कार्यकर्ताओ ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का किया भव्य स्वागत
Share:

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल पहुंच गए हैं।इसके साथ ही  भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। राजा भोज एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय तक उनका रोड शो निकाला जा रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की पं. दीनदयाल उपाध्याय, विजयाराजे सिंधिया, कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमाओं और माधवराव सिंधिया के चित्र पर माल्यार्पण करेंगे। 

इसके साथ ही भाजपा के कई बड़े नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की अगवानी करने पहुंचे। इनमें प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, रामपाल सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, भाजपा छोड़ चुके पूर्व मंत्री सरताज सिंह भी शामिल थे। सिंधिया के रोड शो में हजारों की संख्या में लोग झंडा पोस्टर व नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं। वे जगह-जगह लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भाजपा कार्यालय में ज्योतिरादित्य सिंधिया का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

 इसके साथ ही  तय कार्यक्रम के मुताबिक, सिंधिया शुक्रवार 13 मार्च को दोपहर 12 बजे फिर से भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे और महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने विधानसभा जाएंगे। इसके अलावा सिंधिया के भोपाल पहुंचने से पहले ही उनके समर्थकों को पूरे शहर को होर्डिंग से पाट दिया है। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत के लिए मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में रेड कारपेट बिछाया गया है। इसके साथ ही प्रदेश भाजपा कार्यालय को सजाया जा रहा है। वहीं कार्यालय में बड़ी संख्या में कुर्सियां लगाई गई हैं। एयरपोर्ट से ज्योतिरादित्य का काफिला प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचेगा, जहां उनका स्वागत होगा।

भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार भोपाल पहुंचे सिंधिया, हुआ भव्य स्वागत

क्या इजराइल के वैज्ञानिकों ने खोज लिया है कोरोनावायरस का वैक्सीन ?

कोरोना वायरस से निपटने के लिए इस फाइटर जेट कंपनी ने संभाला मोर्चा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -