दिग्विजय के गद्दार कहने पर भड़के ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिया मुंहतोड़ जवाब
दिग्विजय के गद्दार कहने पर भड़के ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिया मुंहतोड़ जवाब
Share:

भोपाल: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री (Civil Aviation Minister) ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने कांग्रेस (Congress) नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) को अपने निशाने पर लिया है। जी दरअसल बीते दिनों दिग्विजय सिंह ने जो कहा ज्योतिरादित्य ने उस पर पलटवार किया है। आप सभी को बता दें कि बीते रविवार के दिन मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) कांग्रेस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को कथित तौर पर गद्दार कहा था। उनके इस बयान के जवाब में सिंधिया ने कहा कि, 'वो दिग्विजय सिंह के स्तर तक जाना नहीं चाहते हैं।'

उन्होंने जवाब देते हुए कहा- 'जो व्यक्ति ओसामा को ओसामा जी कहे, जो कहे कि सरकार कांग्रेस की आएगी तो धारा 370 हटाएंगे, ऐसे दिग्विजय सिंह से क्या कहा जाए? दिग्विजय सिंह ने जो बोला उससे पता चलता है कि कहीं तो कांटा चुभ रहा है जो ऐसे भड़ास निकल रही है।' क्या कहा था दिग्विजय सिंह ने- जी दरअसल बीते रविवार के दिन एक रैली को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा था, 'ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पहले कांग्रेस का फायदा उठाया और फिर बीजेपी में चले गए। सिंधिया ने पैसे देकर कांग्रेस के विधायकों को तोड़ा। इतिहास गद्दारों को कभी माफ नहीं करता है। पीढ़ियां इनकी गद्दारी याद रखेंगी।'

केवल यही नहीं बल्कि आगे संबोधन में उन्होंने कहा था, 'जब भी झांसी की रानी महारानी लक्ष्मीबाई का नाम आता है तो सिंधिया परिवार का नाम याद आता है या नहीं। इसके अलावा अगर पानीपत के युद्ध में सिंधिया राजाओं ने हिंदू राजाओं का साथ दिया होता तो पानीपत की लड़ाई में अहमद शाह अब्दाली की हार होती। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अगर गद्दारी नहीं की होती तो मध्य प्रदेश में आज कांग्रेस की सरकार होती।'

ज्योतिरादित्य सिंधिया पर दिग्विजय सिंह का आरोप, कहा- ‘जिस थाली में खाया उसी में छेद किया’

सलाम है ऐसी नारी को!, भाई की शादी का बचा खाना गरीबों में बांटा

एक बार फिर बॉयफ्रेंड की बाँहों में बाहें डाली नज़र आईं जेनिफर लोपेज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -