'जुग-जुग जियो झारखंड के लाल', CSK की जीत पर झूमे CM सोरेन
'जुग-जुग जियो झारखंड के लाल', CSK की जीत पर झूमे CM सोरेन
Share:

रांची: IPL के 16वें सीजन के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को पराजित कर 5वीं बार खिताब अपने नाम किया। इस जीत के पश्चात् झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन बहुत खुश दिखाई दिए। उन्होंने ट्वीट कर अपनी खुशी भी जताई। हेमंत सोरेन ने कप्तान धोनी की सराहना करते हुए उन्हें झारखंड का लाल और तमिलनाडु का सितारा बताया। हेमंत सोरेन ने धोनी को उस नाम से भी संबोधित किया जिस नाम से चेन्नई में लोग उन्हें बुलाते हैं। 

हेमंत सोरेन ने कहा कि रांची का राजकुमार, चेन्नई का थाला। जुग-जुग जियो। गौरतलब है कि खिताबी मुकाबले में धोनी की CSK ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से पराजित कर ट्रॉफी जीत ली। CSK की जीत से गदगद सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड का लाल-तमिलनाडु का सितारा, रांची का राजकुमार-चेन्नई का थाला, जुग-जुग जियो झारखंडी शेर। हेमंत सोरेन ने लिखा कि आपकी सफलता पूरे देश की जीत है। देश की असंख्य विविधाओं को जोड़ एक होने का प्रमाण है। चेन्नई सुपर किंग्स को 5वीं बार IPL जीत की हार्दिक बधाई और जोहार। हेमंत सोरेन ने जीत का चौका लगाने वाले रवींद्र जडेजा को भी बधाई दी। 

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी झारखंड के रहने वाले हैं। रांची में उनका घर है जब कोई मैच नहीं होता तो वह रांची स्थित अपने फार्म हाउस में रहते हैं। मूलरूप से उत्तराखंड के रहने वाले धोनी के पिता पान सिंह रांची स्थित मेकॉन में नौकरी किया करते थे। 

गंगा दशहरा पर संतों की निकली पेशवाई, शाम को होंगे रंगारंग कार्यक्रम और आतिशबाजी

हादसे का शिकार हुई वैष्णो देवी जा रही बस, बिहार के 10 लोगों की मौत, CM नीतीश ने जताया दुख

'अब भी जिसका खून न खौले, वो जीते जी मर चुका..', साक्षी की निर्मम हत्या पर फूटा बागेश्वर बाबा का गुस्सा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -