पटना में जेपी नड्डा का मेगा रोड शो, 'जय श्रीराम' के नारों से गूंज उठी सड़कें
पटना में जेपी नड्डा का मेगा रोड शो, 'जय श्रीराम' के नारों से गूंज उठी सड़कें
Share:

पटना: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार की राजधानी पटना में शनिवार को मेगा रोड शो किया। भाजपा संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने आए नड्डा ने पटना हवाईअड्डे से रोड शो के माध्यम से गांधी मैदान स्थित जेपी गोलबंर पहुंच रहे हैं। पटना हवाईअड्डे पर उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात, हजारों कार्यकर्ता मोटरसाइकिल पर सवार होकर जेपी नड्डा के काफिले के साथ चलने लगे। इस के चलते भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे लगने लगे।

पटना हवाईअड्डे से निकलने के बाद कुछ दूरी पर आकर जेपी नड्डा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात, रथ में सवार होकर वे जेपी गोलंबर के लिए निकल पड़े। नड्डा के स्वागत के लिए कई स्थानों पर स्टेज एवं स्वागत द्वार लगाए गए। लोगों की तरफ से पुष्पवर्षा की गई। रोड शो में जेपी नड्डा के साथ प्रदेशाध्यक्ष संजय जायसवाल, रविशंकर प्रसाद, मंत्री नितिन नवीन सहित बिहार भाजपा के सभी बड़े नेता उपस्थित रहे।

भाजपा संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को बिहार में शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। भाजपा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए रोड शो का आयोजन किया। विशेषज्ञों के अनुसार, बिहार में एक दशक में पहली बार भाजपा का इतना विशाल आयोजन हो रहा है। ऐसे में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। इसे लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। देशभर से आए भाजपा के सभी मोर्चों के नेता ने दो दिन प्रदेश के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया तथा केंद्र की नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश की नीतीश सरकार की कामयाबियों को गिनाया।

चुनाव में मिली हार तो जमकर नाचने लगे कांग्रेस नेता, वजह कर देगी हैरान

'कमज़ोर से कमज़ोर व्यक्ति को भी न्याय मिलना जरुरी..', जजों और वकीलों को PM मोदी की सलाह

इस नेता को मिली उत्तराखंड भाजपा की कमान, मदन कौशिक हटाए गए

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -