चाकूओं से गोदकर पत्रकार की नृशंस हत्या, BJP नेता के बेटे पर आरोप
चाकूओं से गोदकर पत्रकार की नृशंस हत्या, BJP नेता के बेटे पर आरोप
Share:

जूनागढ़ : यहां किशोर दवे नामक एक पत्रकार की हत्या करने का मामला सामने आया है। वारदात के वक्त वे अपने कार्यालय में बैठकर कामकाज निपटा रहे थे, तभी एक हमलावर ने उन्हें चाकूओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की है। इधर मृतक पत्रकार के परिजनों ने भावेश सुरेजा नामक व्यक्ति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। जिस व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगा है वह भाजपा के वरिष्ठ नेता रतिलाल सुरेजा के बेटे है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वारदात के हर पहलु की जांच की जा रही है।

मृतक पत्रकार के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि भावेश किशोर से दुश्मनी रखता था। बताया गया है कि किशोर दवे ने भावेश के खिलाफ एक समाचार का प्रकाशन किया था और इसी बात से वह किशोर से कई बार विवाद कर चुका था। पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों ने बताया है कि भावेश पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसकी जानकारी किशोर को लगी थी और इसके बाद उसने अपने समाचार पत्र में खबर प्रकाशित की थी।

यह मामला करीब एक वर्ष पहले का था, इसके बाद से ही भावेश ने किशोर से कई बार झगड़ा भी किया था। परिजनों का आरोप है कि भावेश ने बदला लेते हुये किशोर की हत्या कर डाली। बताया गया है कि समाचार को लेकर भावेश ने किशोर के खिलाफ मानहानि का मामला भी लगा रखा था। गौरतलब है कि आरोपी भावेश के पिता रतिलाल राज्य के कृषि मंत्री रह चुके है। हत्या की जानकारी किशोर के सहायक ने पुलिस व परिजनों को दी थी।

नशे में धुत युवक ने बहन की कर दी हत्या

राष्ट्रपति ने नहीं किए शबनम के सात खून माफ़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -