नहीं रही चार्ली चैपलिन की बेटी जोसेफिन, कई फिल्मों में आ चुकी है नजर
नहीं रही चार्ली चैपलिन की बेटी जोसेफिन, कई फिल्मों में आ चुकी है नजर
Share:

पूरी दुनिया को हंसाने वाले चार्ली चैपलिन के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा गया है। चार्ली चैपलिन की बेटी जोसेफिन चैपलिन का निधन हो गया है। जोसेफिन ने 13 जुलाई को 74 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। उनके परिवार ने शुक्रवार को मीडिया को इस बात की खबर दी है। जोसेफिन के निधन से उनका परिवार बहुत दुखी है। सोशल मीडिया पर हर कोई जोसेफिन को श्रद्धांजलि दे रहा है।

जोसेफिन चैपलिन, चार्ली चैपलिन एवं उनकी चौथी पत्नी ओना ओ'नील की बेटी थी। वहीं, जोसेफिन हॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। जोसेफिन ने पियर पाओलो पासोलिनी की 'द कैंटरबरी टेल्स' समेत जोसेफिन ने कई हॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया। जोसेफिन ने वर्ष 1952 में अपने पिता की 'लाइमलाइट' से बेहद कम उम्र में ही अपने करियर का आरम्भ कर दिया था।
 
आपको बता दें कि जोसेफिन, चार्ली चैपलिन के 11 बच्चों में से 6 वीं संतान थीं। जोसेफिन ओ'नील के 8 बच्चों में से तीसरी संतान थीं। चैपलिन 1942 में ओ'नील से मिले एवं 1 वर्ष पश्चात् उनसे शादी कर ली। वहीं, जोसेफिन चैपलिन के 3 बेटे हैं, चार्ली, आर्थर एवं जूलियन रोनेट। बता दें कि जोसेफिन के निधन की खबर उनके भाई-बहन माइकल, गेराल्डिन, विक्टोरिया, जेन, एनेट, यूजीन एवं क्रिस्टोफर ने दी। इस खबर ने हर किसी को तोड़कर रह दिया है। इस समय हॉलीवुड में शोक का माहौल है।

'मणिपुर छोड़ो, राजस्थान में बढ़ रहा महिलाओं पर अत्याचार', कांग्रेस नेता ने खोली अपनी ही सरकार की पोल तो CM गहलोत ने किया बर्खास्त

इस आसान रेसिपी से बनाएं ढोकला, आ जाएगा मजा

गठबंधन का नाम 'INDIA' रखने पर विपक्षी दलों के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, जानिए क्या कहता है कानून ?

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -