दिल्ली की बारिश पर अमेरिका के विदेश सचिव ने ली चुटकी
दिल्ली की बारिश पर अमेरिका के विदेश सचिव ने ली चुटकी
Share:

नई दिल्ली : अमेरिका के विदेश सचिव जाॅन केरी ने दिल्ली आईआईटी के विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत विश्व की ऐसी प्रमुख लोकतांत्रिक संस्थाऐं हैं जो भविष्य के लिए एक साथ कार्य कर रही हैं। दिल्ली की बारिश को लेकर जाॅन केरी ने कुछ चुटकी ली और कहा कि यह तो पता नहीं कि आखिर आप सब यहां कैसे पहुंचे।

उन्होंने कुछ मजाकिया लहजे में कहा कि आपने जरूर यहां पहुंचने के लिए नाव की सहायता ली होगी। इसके बाद उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत की प्रगति से गरीबी, आतंकवाद और अस्थिरता जैसी परेशानियों का सामना किया जा सकता है। इतना ही नहीं वैश्विक स्तर पर भारत महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहा है। भारत और अमेरिका के बीच अच्छे संबंध दोनों ही देशों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने अमेरिका की ओर से कहा कि राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यक्तिगत संबंध बढ़ाए जो कि अमेरिका और भारत के हित में होगा। इस तरह के संबंधों से दोनों ही देशों को लाभ होगा। ये दोनों नेताओं की दूर दृष्टि को प्रदर्शित करता है।

बारिश के कारण दिल्ली बेहाल, भारी ट्रैफिक जाम

अमेरिका-भारत की पाकिस्तान को दो टूक, आतंकवाद को करे खत्म

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -