बिपासा के संग ब्रेकअप कर NRI के साथ छुप कर इस अभिनेता ने की शादी
बिपासा के संग ब्रेकअप कर NRI के साथ छुप कर इस अभिनेता ने की शादी
Share:

हिंदी सिनेमा के 'हैंडसम हंक' कहे जाने वाले जॉन अब्राहम 17 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। जॉन का जन्म 1972 में मुंबई में हुआ था। अभिनय के अलावा जॉन इन दिनों एक के बाद एक फिल्में भी प्रोड्यूस कर रहे हैं। छोटे बजट की इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया है। जॉन फिल्मों के साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी खासे चर्चा में रहे। एक दौर ऐसा था जब बिपाशा बसु और जॉन अक्सर पार्टियों और इवेंट्स में नजर आते थे। यही नहीं जॉन का बर्थडे बिपाशा धूमधाम से मनाती थीं और जॉन भी बिपाशा का जन्मदिन मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते थे। दोनों एक दूसरे के घर पर ही पार्टियां होस्ट करते थे। 

दोनों ने 9 साल तक एक दूसरे को डेट किया। महेश भट्ट के प्रोडक्शन की फिल्म 'जिस्म' से बिपाशा और जॉन के बीच नजदीकियां और बढ़ीं। यही नहीं दोनों लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे। ऐसे में सभी के जहन में एक सवाल जरूर आता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि जॉन और बिपाशा एक दूसरे से अलग हो गए। बिपाशा से अलग होने के बाद जॉन ने एनआरआई प्रिया रुंचाल से गुपचुप तरीके से शादी कर ली। मीडिया में खबरें आने के बाद पहले तो लगा कि ये महज अफवाह है जबकि जॉन के एक ट्वीट ने सब साफ कर दिया गया था। वर्ष 2014 के न्यू ईयर पर जॉन अब्राहम ने ट्वीट कर बता दिया था कि उनका और बिपाशा के बीच रिश्ता खत्म हो गया है।

जॉन अब्राहम ने लिखा- 'आपको और आपके प्यारों को 2014 की शुभकामनाएं। इस वर्ष आपके जीवन में प्यार, बेहतर भविष्य और खुशियां आएं। लव, जॉन और प्रिया अब्राहम'। जॉन ने प्रिया से शादी कर ली थी और बिपाशा को इसका पता तक नहीं चला था। जॉन का ये ट्वीट देखकर बिपाशा भी हैरान रह गईं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि 'इस सदमे से निकलने में मुझे कई महीने लग गए। मैंने सिर्फ उसे टाइम दिया और एक दिन सब खत्म हो गया।' जहां जॉन ने प्रिया रुंचाल से शादी कर ली तो वहीं बाद में बिपाशा ने करन सिंह ग्रोवर के साथ सात फेरे लिए।

हुमा कुरैशी ने ट्वीट कर अपने विचारो को किया व्यक्त, कहा-आप कुल्हाड़ी लेकर इन छात्रों को...

ऑस्कर की दौड़ से बाहर हो गयी रणवीर और आलिया की फिल्म 'गली ब्वॉय', ये है शॉर्टलिस्टेड फिल्म्स

जेनेलिया ने खास अंदाज में किया रितेश देशमुख को बर्थडे विश, लिखा- हमेशा मेरे साथ रहने वाले मेरे प्यार...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -