JNU के छात्र ने की आत्महत्या, मचा बवाल
JNU के छात्र ने की आत्महत्या, मचा बवाल
Share:

नई दिल्ली : हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में दलित छात्र रोहित वेमुला द्वारा आत्महत्या किए जाने का मसला अभी अधिक ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में एक विद्यार्थी द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आ गया है। दरअसल यह छात्र पीएचडी छात्र है। मिली जानकारी के अनुसार दुष्यंत (25 वर्ष) निवासी बरेली जेएनयू से पीएचडी कर रहा था।

इस छात्र ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। इस छात्र की आयु 25 वर्ष थी। दुष्यंत बरेली का निवासी था। इस दौरान कहा गया कि दुष्यंत जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर के पास ही बेर सराय का निवासी था। हालांकि दुष्यंत द्वारा की गई आत्महत्या को लेकर अभी रहस्य बना हुआ है। दरअसल अभी तक आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं लग सका है। यही नहीं इस मामले में जांच भी की जा रही है।

इस छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दूसरी ओर इसके परिजन को भी सूचना दे दी गई। उल्लेखनीय है कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में देश विरोधी नारेबाजी को लेकर देशभर में राजनीति चल रही है। ऐसे में पीएचडी के छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने के चलते नया विवाद पैदा हो गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -