दुर्गा पूजा से लौटते समय नाबालिग का सामूहिक बलात्कार, दो दरिंदे गिरफ्तार
दुर्गा पूजा से लौटते समय नाबालिग का सामूहिक बलात्कार, दो दरिंदे गिरफ्तार
Share:

रांची: झारखंड में महिलाओं के साथ होने वाले अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिसके चलते राज्य कि हेमत सोरेन सरकार पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। ताजा मामला गढ़वा जिले से सामने आया है। जिले के चिनिया में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस जघन्य वारदात को दो लोगों ने अंजाम दिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। 

वहीं, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल पहुंचा दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार की रात गांव में दुर्गापूजा स्थल पर महाभारत धारावाहिक दिखाया जा रहा था। रात 12 बजे जब धारावाहिक खत्म हुआ, तो घर जाने के दौरान नाबालिग को दो लड़कों ने जबरन अगवा कर लिया और वहां से 200 मीटर दूर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। सुबह 4 बजे लड़की को यह धमकी देकर छोड़ा कि यदि किसी को बताया, तो हत्या कर दी जाएगी। रविवार को पीड़िता ने थाने में नामजद मामला दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज करने के एक घंटे के भीतर आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। 

पीड़िता ने पुलिस को जानकारी दी है कि उसे जब जबरन ले जाया जा रहा था, तब वहां पूजा समिति के पांच-छह लोग भी थे, पर किसी ने उसे बचाया नहीं। मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है। पूछताछ में दोनों ने बलात्कार में संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

प्रॉपर्टी हड़पने के लिए 'हिन्दू' बन गई मुस्लिम महिला, मंदिर में शादी भी की, ऐसे खुला राज़

नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस ने की कार्रवाई, 5000 लीटर लहान किया नष्ट

वडोदरा में धार्मिक ध्वज लगाने को लेकर दो गुटों में जमकर चले ईंट-पत्थर, 36 गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -