वडोदरा में धार्मिक ध्वज लगाने को लेकर दो गुटों में जमकर चले ईंट-पत्थर, 36 गिरफ्तार
वडोदरा में धार्मिक ध्वज लगाने को लेकर दो गुटों में जमकर चले ईंट-पत्थर, 36 गिरफ्तार
Share:

अहमदाबाद: गुजरात में वडोदरा जिले में दो गुट आपस में लड़ पड़े। इस दौरान दोनों गुटों के लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर पत्थर भी फेंके। घटना जिले के सावली की है। सूचना पर फ़ौरन गुजरात पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में लग गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में कई लोगों को अरेस्ट भी किया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पूरा विवाद धार्मिक झंडा लगाने को लेकर संबंधित है। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

पुलिस ने इस मामले में 36 लोगों को अरेस्ट किया है। सावली थाने के एक अधिकारी के मुताबिक, यह घटना शनिवार रात की है। बताया जा रहा है कि एक गुट के कुछ लोगों ने धामीजी का डेरा इलाके में बिजली के खंभे पर अपने झंडे के साथ एक धार्मिक ध्वज लगाने की कोशिश की। इस पर दूसरे गुट ने आपत्ति जताई। इसके बाद दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई, जो बाद में हाथापाई तक पहुँच गई। इसके बाद दोनों गुटों के लोगों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके।

पुलिस अधिकारी ए आर महिदा ने जानकारी दी है कि उपद्रव के दौरान कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस दौरान असामाजिक तत्वों ने एक दुकान में जमकर तोड़-फोड़ मचाई है। शनिवार देर रात दोनों गुटों ने एक-दूसरे के खिलाफ FIR दर्ज कराई हैं। अधिकारी ने जानकारी दी है कि 43 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा है कि दोनों समुदायों के 36 लोगों को अरेस्ट कर लिया गया है। वहीं, घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है। एहतियातन पुलिस ने इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी है।

गाय के साथ अप्रकृतिक कृत्य करने वाले आरोपी को मिला आजीवन कारावास

मुंबई से पकड़ाया 4.5 करोड़ का गोल्ड, बेहद शातिर तरीके से हो रही थी तस्करी

'आओ मेरे बच्चे पैदा करो..', दलित छात्राओं के सामने नूरदीन ने उतारे कपड़े, दी बलात्कार की धमकी

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -