गजवा-ए-हिंद ग्रुप बनाकर पाकिस्तानियों को जोड़ा, बिहार से एक गिरफ्तार
गजवा-ए-हिंद ग्रुप बनाकर पाकिस्तानियों को जोड़ा, बिहार से एक गिरफ्तार
Share:

पटना: बिहार की राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ इलाके में आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करने के बाद पुलिस लगातार नए खुलासे कर रही है। अब तक पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को अरेस्ट किया है। पुलिस ने फुलवारी शरीफ से एक और शख्स को अरेस्ट किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी इलयास ताहिर व्हाट्सएप पर गजवा-ए-हिंद ग्रुप बनाकर पाकिस्तान के लोगों को जोड़ रहा था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

बता दें कि फुलवारी शरीफ के ASP मनीष कुमार ने जानकारी दी थी कि पटना में हमें बीते 15 दिनों से इलाके में कुछ अवैध गतिविधियों के सम्बन्ध में जानकारी मिल रही थी। जिसकी जांच के बाद छापेमारी की गई थी। इसमें पता चला था कि सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) की आड़ में मार्शल आर्ट सिखाने के बहाने हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा था।

देश विरोधी गतिविधियों में शामिल दो लोगों को अरेस्ट किया गया था, जिसके बाद तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया। पिछले दो महीने से आरोपियों के पास दूसरे प्रदेशों के लोग आ रहे थे। आने वाले लोग टिकट और होटलों में बुकिंग नाम बदलकर ठहरा करते थे। बता दें कि, यही आरोपी 2047 तक भारत को इस्लामी राष्ट्र बनाने का षड्यंत्र रच रहे हैं, इस साजिश में और कितने लोग शामिल हैं, इसका पता अभी नहीं चल सका है। 

2047 तक भारत को 'इस्लामी मुल्क' बनाने का प्लान, तमाम मुस्लिम देश करेंगे मदद

दिल्ली: घर में मिली परिवार के 4 सदस्यों की लाश, सभी के जिस्म पर गोली के निशान

मर्जी से साथ रहने के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज नहीं करवा सकती महिला - सुप्रीम कोर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -