2047 तक भारत को 'इस्लामी मुल्क' बनाने का प्लान, तमाम मुस्लिम देश करेंगे मदद
2047 तक भारत को 'इस्लामी मुल्क' बनाने का प्लान, तमाम मुस्लिम देश करेंगे मदद
Share:

नई दिल्ली: बिहार के पटना से कट्टरपंथी इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया (PFI) से संबंधित 5 लोगों की गिरफ्तारी की गई और एक बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, PFI भारत को इस्लामी राष्ट्र बनाने के लिए ‘मिशन 2047’ पर काम कर रहा है। बिहार पुलिस ने इस साजिश का भंडाफोड़ किया है। PFI 2047 तक भारत को मुस्लिम मुल्क बनाने की साजिश रच रहा है और PFI चार स्टेज में योजना बना रहा था।

बरामद दस्तावेज में खुलासा हुआ है, जिसमे कट्टरपंथ संगठन का स्पष्ट कहना है कि 75 वर्ष पूर्व एक इस्लामिक मुल्क भारत से अलग हुआ और जब 2047 में भारत आजादी के 100 वर्ष मनायेगा, तब तक भारत पूरी तरह इस्लामिक राष्ट्र में बदल जाएगा। पुलिस ने बताया कि डॉक्यूमेंट में यह भी कहा गया है कि 10 फीसद मुसलमान ही मेजॉरटी को घुटनों पर बैठाने के लिए काफी हैं और यदि 10 फीसद मुसलमान PFI के साथ जुड़ जाएं, तो 2047 तक भारत को मुस्लिम मुल्क बनने से कोई रोक नहीं सकता।

PFI ने बाकायदा अपने मिशन को कामयाब करने के लिए चार स्टेज में प्लान बना रखा है, जिसमें अधिक से अधिक मुस्लिमों को PFI से जोड़ना और देश के खिलाफ जंग करने जैसी बातें भी शामिल है। दस्तावेज में स्पष्ट लिखा हुआ है कि मुस्लिमों को एक करना है और हिन्दुओं में फूट डालना है। यही नहीं PFI मुसलमानों को मार्शल के तौर पर तैयार करेगी और फिर यह लोग मुसलमानों की मुखालफत करने वाले लोगों पर हमला करेंगे। चौथे चरण में PFI सत्ता हाथ में लेने का भी प्रयास करेगा और इसके लिए वह भारत से युद्ध करने के लिए भी तैयार है। PFI ने बताया है कि विश्व के इस्लामिक देश इस काम में उसे मदद भी देंगे।

दिल्ली: घर में मिली परिवार के 4 सदस्यों की लाश, सभी के जिस्म पर गोली के निशान

मर्जी से साथ रहने के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज नहीं करवा सकती महिला - सुप्रीम कोर्ट

शाहजहांपुर: SP ऑफिस में ख़ुदकुशी करने पहुँच गया युवक, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -