झारखंड विधानसभा चुनावः लालू की पार्टी ने मारी बाजी, राजद चल रहा इन पांच सीटों में सबसे आगे
झारखंड विधानसभा चुनावः लालू की पार्टी ने मारी बाजी, राजद चल रहा इन पांच सीटों में सबसे आगे
Share:

भारत झारखंड विधानसभा चुनाव के रुझान बार बार आ रहे हैं। 81 विधानसभा सीटों वाले राज्य में भारतीय जनता पार्टी आ रहे रुझानों में सत्ता गंवाती हुई नजर आ रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में बने महागठबंधन ने बढ़त बनाई हुई है। इस रुझान में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी राज्य की पांच विधानसभा सीटों पर आगे चल रहे हैं। रुझान से यह साफ हो रहा है कि कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल का बना महागठबंधन राज्य की सत्ता की तरफ बढ़ रही है।

चतरा विधानसभा सीट से राजद के सत्यानंद भोख्ता भाजपा के जनार्दन पासवान से आगे चले जा रहे हैं। छत्तरपुर की सीट से राजद प्रत्याशी विजय कुमार भाजपा की उम्मीदवार पुष्पा देवी से आगे चले जा रहे हैं। देवघर की सीट से राजद के सुरेश पासवान भाजपा के नारायण दास से आगे चल रहे हैं। गोड्डा विधानसभा सीट पर भी राजद के प्रत्याशी संजय प्रसाद यादव भाजपा के अमित कुमार मंडल से आगे चल रहे हैं।

कोडरमा विधानसभा सीट से राजद के अमिताभ कुमार भाजपा के नीरा यादव से आगे चल रहे हैं। इसके अलावा डालटेनगंज विधानसभा सीट से आलोक कुमार चौरसिया कांग्रेस के कृष्णानंद त्रिपाठी से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर कांग्रेस और राजद के बीत समझौता नहीं हो पाया था। इस कारण से दोनों पार्टियों ने अपने उम्मीदवार उतारे थे।

ममता बनर्जी का दावा, कहा- मेरी सरकार में किसानों की आय हुई तिगुनी, केंद्र सरकार ने नहीं की मदद

क्रोएशियाई राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, कोलिंडा ग्रबर के सामने बड़ी चुनौती

झारखंड सीएम रघुबर दास का दावा, कहा- भाजपा के नेतृत्व में ही बनेगी सरकार, अंतिम रिजल्ट आने दीजिए

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -