शादीशुदा ममता पर पति को छोड़ने का दबाव डाल रहा था अरमान, नहीं मानी तो कर डाली हत्या
शादीशुदा ममता पर पति को छोड़ने का दबाव डाल रहा था अरमान, नहीं मानी तो कर डाली हत्या
Share:

रांची: झारखंड के रामगढ़ जिले में एक विवाहित हिंदू महिला को अरमान खान उर्फ रॉकी ने पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक महिला की शिनाख्त ममता के रूप में हुई है। घटना के बाद से अरमान फरार बताया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, अरमान, ममता पर अपने पति को छोड़कर उसके साथ चलने का दबाव डाल रहा था। इससे इनकार करने पर अरमान ने उसकी हत्या कर दी। जब उसने इस वारदात  को अंजाम दिया, उस समय ममता की 3 वर्षीय बेटी भी घर में ही थी। घटना शनिवार (14 जनवरी) देर शाम की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामगढ़ जिले के बरकाकाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले भादवाटांड़ में जया देवी अपने पति के साथ किराए के मकान में घर में रहती हैं। हाल में ही उनकी बहन ममता भी यहाँ आई थी। इसी बीच अरमान भी वहां पहुँच गया, जो कथित तौर पर ममता का प्रेमी था। जया देवी के मुताबिक, अरमान अक्सर धमकी देकर ममता को मिलने बुलाता था। ममता दिल्ली में अपने पति संग रह रही थी। शनिवार (14 जनवरी) को ममता और बेटी घर पर थे। इसी दौरान, अरमान से उसका विवाद हो गया। जिसके बाद अरमान ने ममता को लाठी-डंडों से पीट पीटकर अधमरा कर दिया।

जया देवी ने बताया कि जब वह घर लौटीं, तो उन्होंने देखा कि ममता की बच्ची घर के बाहर बैठकर रो रही है। उन्होंने घर के भीतर जाकर देखा तो ममता खून से सनी हुई पड़ी हुई थी। आनन-फानन में जया अपनी बहन ममता को रामगढ़ के सदर हॉस्पिटल लेकर गईं, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना मिलने पर स्थानीय बरकाकाना थाना प्रभारी शशि प्रकाश ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी का कहना है कि हत्या का यह केस लव ट्रायंगल का है। 

उन्हने बताया है कि, मृतक ममता की बहन जया देवी की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हत्या के बाद से ही आरोपित अरमान फरार बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। अरमान ने 3 साल की मासूम बेटी के सामने ही ममता का क़त्ल किया था। घटना की एकमात्र प्रत्यक्षदर्शी इस बच्ची ने पुलिस को बताया कि अरमान ने उसकी माँ को पीटा और फिर भाग गया।

नाज़ायज़ संबंध के लिए पागल हुई पत्नी, सुपारी देकर करवा दी पति की हत्या

छत्तीसगढ़: 2 साल की बच्ची से नौकर ने किया बलात्कार, जब भाई ने देखा तो...

बांग्लादेशी डकैतों की गैंग, प्लेन से आकर डालते थे डाका, 1 लाख का इनामी असलम गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -