झारखण्ड से एकमात्र केंद्रीय मंत्री बने अर्जुन मुंडा, जो तीन बार रह चुके हैं मुख्यमंत्री
झारखण्ड से एकमात्र केंद्रीय मंत्री बने अर्जुन मुंडा, जो तीन बार रह चुके हैं मुख्यमंत्री
Share:

रांची: पीएम मोदी की नई सरकार का गठन हो चुका है. मंत्रालय का बंटवारा कर दिया गया है. जिसमें सभी को अपनी-अपनी जिम्मेदारी दे दी गई है. मोदी कैबीनेट में कई नए चेहरे शामिल किेए गए हैं तो कई पुराने चेहरे भी मौजूद है. साथ ही कई लोगों कि जिम्मेदारी में परिवर्तन किया गया और कुछ को फिर से पुरानी जिम्मेदारी ही दी गई है.

मोदी मंत्रिमंडल के नए चेहरे में अर्जुन मुंडा का नाम भी शुमार है. झारखंड से एक मात्र मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हुए अर्जुन मुंडा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें जनजातीय कार्य मंत्री नियुक्त किया गया है. उल्लेखनीय है कि झारखंड में 14 सीटों में से भाजपा ने 12 सीटों पर जीत हासिल की है. जिसमें से अर्जुन मुंडा ने खूंटी लोकसभा सीट पर जीत प्राप्त की है. वह आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. इसलिए उन्हें जनजातीय कार्य मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

अर्जुन मुंडा झारखंड के तीन बार सीएम रहे है. वह 2003, 2005 और 2010 में मुख्यमंत्री बने थे. मुंडा पहली दफा 1995 में खरसांवा विधानसभा सीट से झामुमो पार्टी के टिकट पर MLA चुने गए. किन्तु वर्ष 2000 में वह भाजपा पार्टी में शामिल हो गए. अर्जुन मुंडा 35 वर्ष की उम्र में 2005 में भाजपा पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री बने. अर्जुन मुंडा ने 2009 में पहली बार जमशेदपुर से सांसद भी रह चुके हैं.

कांग्रेस के 'मौन व्रत' पर अब पार्टी के ही नेता ने साधा निशाना, कहा - जिन्हे गाली देना है वे तो देंगे ही..

सियासत का वो बादशाह, जो 1989 से लगातार रहा है केंद्रीय मंत्री, चाहे सरकार किसी भी पार्टी की बने

घायल युवक को कन्धों पर लादकर 5 किमी तक पैदल के गए CRPF के जवान, कायम की इंसानियत की मिसाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -