जाह्नवी कपूर ने कंफर्म किया अपना रिलेशनशिप, इस शख्स को कर रही है डेट
जाह्नवी कपूर ने कंफर्म किया अपना रिलेशनशिप, इस शख्स को कर रही है डेट
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर अदाकारा जाह्नवी कपूर लंबे समय से शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। उनका ये रिलेशनशिप अब आधिकारिक हो गया है। पिछली रात मुंबई में फिल्म मैदान की स्क्रीनिंग थी। इसके प्रोड्यूसर बोनी कपूर हैं। स्क्रीनिंग में जाह्नवी भी पहुंची थीं। बॉस लेडी लुक में नजर आई जाह्नवी कपूर ने व्हाइट फ्लेयर्ड पैंट, मैचिंग टॉप और हाई हील्स कैरी की। ओपन हेयर्स, ग्लोइंग मेकअप के साथ लुक पूरा किया।

वही इस दौरान हमेशा की भांति जाह्नवी कपूर गॉर्जियस लगीं। किन्तु उनके नेकलेस ने सबका ध्यान खींचा। इसपर शिखर पहाड़िया का निकनेम शिखू लिखा हुआ था। पैप्स को पोज देते हुए जाह्नवी कपूर बॉयफ्रेंड के नाम लिखे हुए नेकलेस को खूब फ्लॉन्ट करती नजर आई। वो खुश दिखाई दी। जाह्नवी के इस जेस्चर ने उनके और शिखर के अफेयर को कंफर्म कर दिया है। दोनों का बॉन्ड बेहद स्ट्रॉन्ग है। अक्सर वो साथ नजर आते हैं।

वही स्क्रीनिंग में जाह्नवी ने पिता बोनी कपूर और भाई अर्जुन संग भी पोज दिए। सोशल मीडिया पर उनके इस नेकलेस की फोटोज वायरल हो रही हैं। बता दे कि शिखर राजनीतिक परिवार से हैं। वो महाराष्ट्र के पूर्व CM सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। शिखर पेशे से बिजनेसमैन हैं।

'राम' बनने के लिए रणबीर कपूर का ट्रांसफॉर्मेशन, वीडियो पर फैंस ने लुटाया प्यार

बेटे अध्ययन संग कंगना रनौत के रिलेशनशिप पर बोले शेखर सुमन- 'दोनों खुश थे...'

बॉलीवुड के इस मशहूर स्टार कपल का हुआ ब्रेकअप, अदाकारा का पोस्ट देख चौंके फैंस!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -