दिल्ली और मुंबई से 28 नयी उड़ानें शुरू करेगी स्पाइसजेट
दिल्ली और मुंबई से 28 नयी उड़ानें शुरू करेगी स्पाइसजेट
Share:

नई दिल्ली : देश में किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट ने 26 अप्रैल से दिल्ली और मुंबई से 28 नयी उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी ने मंगलवार को बताया कि 26 अप्रैल से दिल्ली और मुंबई के बीच वह छह उड़ानें शुरू करेगी। मुंबई से अन्य शहरों के लिए 14 और दिल्ली से अन्य शहरों के लिए आठ उड़ानें शुरू की जायेंगी।

बुधवार को मजबूती के साथ हुई बाजारों की शुरुआत 

इस तरह शुरू होंगी नई उड़ानें

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई से शुरू होने वाली उड़ानें दिल्ली के अलावा, जयपुर, अमृतसर, मेंगलुरु और कोयम्बटूर के लिए होंगी। मुंबई से पटना, हैदराबाद और कोलकाता के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ायी जायेगी। दिल्ली से पटना और बेंगलुरु के लिए दो-दो नयी उड़ानें शुरू की जायेंगी। ये सभी दैनिक उड़ानें होंगी। 

सप्ताह के दूसरे दिन भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं

कब्जों की मची होड़  

जानकारी के मुताबिक वित्तीय संकट के कारण निजी विमान सेवा कंपनी जेट एयरवेज का परिचालन अस्थायी रूप से रद्द होने के बाद दिल्ली और मुंबई के उसके स्लॉट अन्य विमान सेवा कंपनियों को दिये जा रहे हैं। इसी के तहत स्पाइसजेट को ये स्लॉट दिये गये हैं। सभी विमान सेवा कंपनियाँ जेट एयरवेज की बाजार हिस्सेदारी पर कब्जे की होड़ में हैं।

इस दिन के बाद ईरान से नामुमकिन हो जायेगी कच्चे तेल की आपूर्ति

डॉलर के मुकाबले रूपये में नजर आई 5 पैसे की मजबूती

बाजार खुलते ही सोने के दामों में नजर आई तेजी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -