'JDU-BJP पति-पत्नी की तरह, नोंक-झोंक हो सकती है लेकिन अलग कभी नहीं होगी...' जानिए किसने दिया ये बयान
'JDU-BJP पति-पत्नी की तरह, नोंक-झोंक हो सकती है लेकिन अलग कभी नहीं होगी...' जानिए किसने दिया ये बयान
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में राजनीतिक खतरे के बीच बिहार में भी JDU एवं BJP गठबंधन के बीच खटपट होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि सेना भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ स्कीम को लेकर दोनों पार्टियों के बीच मतभेद है। हालांकि अब JDU नेता एवं मंत्री विजेंद्र यादव ने इस मुद्दे पर स्पष्टिकरण दिया है। उन्होंने कहा है कि दोनों पार्टियों के बीच कोई विवाद नहीं है। BJP और JDU तो पति-पत्नी की भांति है जिसके बीच नोंक-झोंक तो हो सकती है मगर अलग करना मुश्किल है। हमदोनों के विचार अलग-अलग हो सकते हैं इसका अर्थ ये नहीं कि हमलोग अलग हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच गठबंधन हुआ है, कोई किसी का गुलाम नहीं है। बृहस्पतिवार को वह JDU प्रदेश दफ्तर में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दोनों दल के विचार अलग हो सकते हैं किन्तु इसका अर्थ ये नहीं कि दोनों के बीच संबंध खराब हो जाएंगे। दोनों पार्टियां बिहार के विकास के लिए काम कर रही हैं।

वही महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच जब मीडिया ने मंत्री से पूछा कि महाराष्ट्र का प्रभाव बिहार में पड़ सकता है क्या? यहां भी जनता दल यूनाइटेड के विधायक को तोड़ने का प्रयास किया जा सकता है क्या? तो मंत्री ने उत्तर देते हुए कहा कि नेता में दम होना चाहिए, जो पार्टी को जोड़ के रखे। नीतीश कुमार को पार्टी चलाना अच्छे से आता है। इसी बीच मीडिया ने उनसे पूछ लिया कि BJP-JDU के बीच सब कुछ ठीक नहीं दिख रहा।

'शरद पवार को धमकी दी गई है...' संजय राउत ने केंद्रीय मंत्री पर लगाया बड़ा आरोप

'उद्धव अल्पमत में, हमें डरा नहीं सकते', CM के बयान पर एकनाथ शिंदे ने दिया करारा जवाब

भारत में केवल 'ईसाईयों और मुस्लिमों' को सरकार द्वारा मुफ्त ट्रेनिंग और प्लेसमेंट क्यों ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -