प्रियंका ने ली राजनीति में एंट्री, प्रशांत किशोर ने अनोखे अंदाज में दी बधाई
प्रियंका ने ली राजनीति में एंट्री, प्रशांत किशोर ने अनोखे अंदाज में दी बधाई
Share:

पटना:  प्रियंका गांधी के आधिकारिक रूप से राजनीति में आने की खबर को एक बड़ा बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्‍तर प्रदेश का महासचिव बनाया है। इस संदर्भ में तमाम राजनीतिक दलों की निरन्तर प्रतिक्रिया आ रही है। इस क्रम में चुनावी रणनीतिकार से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेता बने प्रशांत किशोर ने ट्वीट करते हुए प्रियंका गांधी को खास अंदाज में बधाई दी है।

प्रियंका की नियुक्ति पर बोले राहुल गाँधी, यूपी को युवा सोच की जरुरत

उन्‍होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि, ''भारत की राजनीति में सबसे बहुप्रतीक्षित एंट्रीज की बेला आखिरकार चुनाव के पहले आ ही गई।! हालांकि लोग समय, सटीक भूमिका और स्थिति पर बहस कर सकते हैं, लेकिन असली खबर यह है कि उन्होंने आखिरकार फैसला ले ही लिया है! प्रियंका गांधी को बधाई और शुभकामनाएं।

बिहार की अदालत में अल्पेश ठाकुर और विजय रूपानी पर चलेगा मुकदमा

आपको बता दें कि अतीत में पीएम मोदी और नीतीश कुमार के चुनाव अभियानों से सम्बंधित रहे प्रशांत किशोर गत वर्ष जदयू में शामिल हो गए थे। उससे पहले 2017 के यूपी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस और सपा के गठबंधन में उन्हें अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि ये प्रयोग ज्यादा सफल नहीं रहा और गठबंधन को भाजपा के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। जिसके बाद उन्होंने पार्टी बदलते हुए जदयू का दमन थाम लिया था।

खबरें और भी:- 

 

बसपा ने शुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारी, उत्तर प्रदेश में तय किए प्रभारी

पाकिस्तान की अदालत ने मुंबई हमला मामले की सुनवाई पर लगाई रोक

राहुल की असफलता स्वीकार कर चुकी कांग्रेस, इसलिए लिया प्रियंका का सहारा- भाजपा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -