राहुल की असफलता स्वीकार कर चुकी कांग्रेस, इसलिए लिया प्रियंका का सहारा- भाजपा
राहुल की असफलता स्वीकार कर चुकी कांग्रेस, इसलिए लिया प्रियंका का सहारा- भाजपा
Share:

नई दिल्ली: प्रियंका गांधी की उत्तर प्रदेश की राजनीति में एंट्री पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस को लपेटे में लिया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर ताना मारते हुए कहा है कि, कांग्रेस एक ही परिवार की परंपरा को आगे बढ़ा रही है। संबित पात्रा ने कहा है कि प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश की महासचिव के तौर पर नियुक्ति इस बात को प्रदर्शित करती है कि कांग्रेस एक ही परिवार की पार्टी है।

डोनाल्ड ट्रम्प को टक्कर देने के लिए तैयार है 'भारतीय महिला' कमला हैरिस

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि प्रियंका गांधी की नियुक्ति इस बात को प्रदर्शित करती है, कि कांग्रेस ने राहुल गांधी की असफलता को सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर चुकी है। वहीं, भाजपा नेता जीवीएल नरसिम्हा राव ने भी ट्वीट करते हुए कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि यूपी ईस्ट के लिए प्रियंका वाड्रा (गांधी) को महासचिव के तौर पर नियुक्त करना 2019 की सबसे नाहमवार खबर है, फिर भी चाटुकारों के लिए यह बड़ी खबर है।

नए युद्ध कौशल की तैयारी कर रहा चीन, अपनी कॉम्बैट यूनिट को बना रहा मजबूत

उन्होंने आगे लिखा कि प्रियंका रुपी कार्ड हर चुनाव से पहले खेला जाता रहा है, लेकिन हर बार यह कार्ड फ्लॉप साबित हुआ है। पूरे गाँधी परिवार पॉलिटिक्स पर खतरा मंडरा रहा है। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा दांव चलते हुए प्रियंका वाड्रा को पार्टी महासचिव नियुक्त कर पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंप दी है और इसी के साथ प्रियंका की राजनीति में आधिकारिक एंट्री हो चुकी है। प्रियंका गांधी अब उत्तर प्रदेश की राजनीति का कार्यभार संभालेंगी।

खबरें और भी:-

 

इस विधायक की अदालत में न दलील चलती है न ही अपील, हाथों हाथ होता है फैसला

अमित शाह की जगह स्मृति ईरानी करेंगी बंगाल में रैली, तृणमूल को चिढ़ाने के लिए बिछेगा ग्रीन कारपेट

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा बदलाव, यूपी की राजनीति में प्रियंका वाड्रा की एंट्री

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -